अफीम की खेती: अफीम की खेती को लेकर प्रशासन सख्त, 2 आरोपी गिरफ्तार, जिले भर में खेतों की जांच शुरू

CG News: बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजुरी में अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थ अफीम की खेती के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अभी मामले की जांच जारी रखी है, इसके बाद कुछ और गिरफ्तारियों की संभावना है।

Update: 2026-03-13 07:13 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बलरामपुर। 13 मार्च 2026| जिले के थाना कोरंधा के ग्राम खजूरी तुर्रीपानी में भी अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया था। जांच के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी कर दी है। अपराध क्रमांक 00/2026, धारा सदर 8.18 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत सहादुर नगेशिया पिता देशिया नगेशिया, उम्र 34 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज और दुईला नगेशिया पिता गोंदरा नगेशिया, उम्र 40 साल, सा. खजूरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया के द्वारा खेत में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती की जा रही है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीकी के लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी के द्वारा एस.एफ.एल., प्रशासन एवं अन्य संयुक्त टीमों को साथ लेकर घटना स्थल पहुंचकर मुखबिर के बताये अनुसार घटना स्थल का अवलोकन करने पर अवैध रूप से अफीम का खेती होना पाया गया।


मुखबिर के बताये अनुसार आरोपी सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया खेत में लगी फसल का देखरेख करते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर दौड़ा कर पकड़ा गया। संदेहियों के कब्जे में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती का अवैध मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार कर अफीम को जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फल सहित उखाड़ कर विधिवत बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। नष्टीकरण और जांच के बाद कुल 1883.76 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 2 करोड़ का होना पाया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट का होना पाए जाने पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

विदित हो कि, अफीम की फसल लगाने के दोनों मामलों में विधिवत विवेचना के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं, साथ ही साथ तत्संबंध में पुलिस, प्रशासन एवं फॉरेस्ट विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पूरे जिले में (विशेष कर सरहदी क्षेत्रों में) सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्र के 1.47 एकड़ जमीन पर की गई थी अफीम की खेती

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खेती के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री कटारा ने बताया कि मुखबिर से अफीम की खेती की सूचना प्राप्त होन पर राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण करने पर जांच के दौरान अफीम की खेती होना पाया गया, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत सभी ऐजेंसियों को सम्मिलित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यवाही की गई।

झारखंड की सीमा पर खेती

कलेक्टर कटारा ने बताया कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलों के बीच 1.47 एकड़ के रकबे पर छोटे-छोटे खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी, जो झारखण्ड सीमा से लगा हुआ है। जहां बाहरी व्यक्तियों द्वारा अफीम की खेती की जा रही थी। कलेक्टर ने बताया कि जिले के संपूर्ण क्षेत्रों एवं विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में राजस्व एवं वन विभाग की भूमियों तथा लोगों के निजी भूमि व खेतों का राजस्व, पुलिस, वन विभाग एवं पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा सघन निरीक्षण कर जांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, भण्डारण, परिवहन करते पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News