Begin typing your search above and press return to search.

Raigarh News: जंगल में जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, 5 बाइक और नगदी जब्त, 4 जुआरी गिरफ्तार...

Raigarh News: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर चार जुआरी को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से नगदी 10,600 नगदी, तीन मोबाइल और पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई है...

Raigarh News: जंगल में जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक,  5 बाइक और नगदी जब्त, 4 जुआरी गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Raigarh News: रायगढ़। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र अंतर्गत बरपाली के जंगल में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। एसएसपी शशि मोहन के द्वारा चौकी रैरूमाखुर्द स्टाफ की विशेष टीम गठित कर रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में ईमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार जुआरियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

नाम सालिकराम सारथी पिता स्व. धनीराम सारथी 55 वर्ष निवासी गिधकालो थाना कांपू।

देव प्रसाद राठिया पिता हरिभूषण राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गनपतपुर चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़।

श्रीकांत यादव पिता वृंदावन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़।

निरंजन यादव पिता भुवन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरखापारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़।

नगदी समेत अन्य सामान जब्त

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10,600 रुपये नगदी, ताश की 3 गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन (दो वीवो एंड्रॉयड एवं एक जियो कीपैड) तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त वाहनों में बजाज प्लेटिना CG-13 BG-9618, हीरो HF डिलक्स CG-14 MR-8099, विक्रांता V15 CG-13 V-5466, टीवीएस रेडियॉन बिना नंबर तथा फैशन प्रो बिना नंबर प्लेट शामिल हैं। जुआ रेड कार्रवाई में आरोपियों से नगदी जुआ रकम समेत कुल 1 लाख 10 हजार 600 रूपये की संपत्ति जब्त की गई है ।

मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश “जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी और रेड कार्रवाई की जाएगी।”

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story