CG Accident News: बैंक कर्मचारी की कार नदी में गिरी, एक की मौत, क्रेन से निकाली गई कार...

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण हादसा हो गया। बैंक कर्मचारी की कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। घटना में कर्मचारी की मौत हो गई।

Update: 2025-06-23 07:38 GMT

CG Accident News: बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। घटना में बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अमित कोल गौरीघाट मध्यप्रदेश के रूप में की गई। अमित कोल बेमेतरा के बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ थे। आज सुबह 8 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर कही जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी पुल से नीचे गिर गई। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और रेस्क्यू की टीम ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान कार सवार बैंक कर्मचारी अमित कोल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि अमित कोल रायपुर से जबलपुर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर शिवनाथ नदी में जा गिरी। 

कोरबा में भी भीषण हादसा

कोरबा में भी सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपने रिश्तेदार के यहां खाना खाने गये थे। लौटते समये उनकी बाइक के सामने अचानक मवेशी आ गया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीनों की मौत हो गई।

घटना करतला पुलिस थाना क्षेत्र की है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर के रहने वाले थे। शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर कोटमेर रामपुर गये थे। खाना खाने के बाद रात में तीनों एक ही बाइक में सवार होकर दादर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक के सामने अचानक मावेशी आ गया और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। तीनों बाइक से उछल कर 10 फीट दूर जा गिरे।

भीषण हादसे में रामायण और सादराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुख सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों मृतक मजदूरी का काम करते थे।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर के बाद दादर बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वहां पर मवेशियों की भीड़ होती है। आये दिन हादसे होते रहते है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से सड़क पर बैठे मवेशियो को हटाने की मांग की है।

Tags:    

Similar News