Bilaspur News: शारीरिक संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार, गुस्साए शराबी पति ने कर दी हत्या

Bilaspur News: मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करने पर गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने संदेही पति रूपचंद को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की।

Update: 2024-02-16 14:34 GMT

बिलासपुर। शराब के नशे में घर पहुंचे पति को संबंध बनाने से मना करना एक पत्नी को महंगा पड़ गया। गुस्साए पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के भोंदलापारा में रहने वाले 39 वर्षीय रूपचंद पटेल ने दस फरवरी को रात साढ़े ग्यारह बजे रतनपुर थाना पहुंच कर सूचना दर्ज कराई कि उसकी पत्नी 38 वर्षीया सावनी बाई कोला की तरफ गुढ़ाकू करने गई थी। काफी टाइम तक वापस नहीं आने पर बाड़ी में जाकर देखा तो पत्नी नीचे पड़ी थी। रूपचंद पटेल ने बताया कि उसकी पत्नी शुगर बीपी की मरीज है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करने पर गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने संदेही पति रूपचंद को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा फिर सख्ती बरतने पर टूट गया और हत्या का अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी दो बेटियां और दो बेटे है। बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे स्कूल में पढ़ते है। घर पर वह पत्नी और दोनो बच्चों के साथ रहता था।

पत्नी सावनी से पिछले एक सप्ताह से घरेलू विवाद के चलते मनमुटाव चल रहा था और उससे उसकी पत्नी बात नही करती थी। वह बात करने की कोशिश करता था तब भी पत्नी बात नही करती थी। दस फरवरी की रात शराब के नशे में पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। पत्नी के मना करने पर आरोपी ने गमछे से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News