Balodabazar News: हार्ट अटैक से सब इंस्पेक्टर की मौत, 2025 में हुआ था प्रमोशन...
Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर की हृदयाघात से मौत हो गई हो गई। 2025 में एएसआई से एसआई के पद पर प्रमोशन हुआ था।
Balodabazar News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिला में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की हृदयाघात (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक का नाम श्रवण कुमार नेताम था। सितंबर 2025 में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर श्रवण नेताम का प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन के दौरान एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया था।
यह खबर भी पढ़ें
गिरौदपुरी मेला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले में 22 से 24 फरवरी तक गिरौदपुरी मेला आयोजित किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में गिरौदपुरी मेला के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किया गया है। गिरौदपुरी मेला में सुगम व्यवस्था के लिए परिसर व सभी स्थानों पर बेरिकेडिंग की मजबूत व्यवस्था की गई है। मेला परिसर को 6 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
सेक्टर-1 में मुख्य मंदिर, मुख्य मंच, गुरु निवास, मेला चौकी एवं जैतखाम परिसर की महत्वपूर्ण व्यवस्था रखी गई है। गिरौदपुरी मेले का सबसे महत्वपूर्ण भाग यही है, जिसमें दर्शन करने के लिए लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ इन्हीं स्थलों में आती है।
सेक्टर-2 में गिरौदपुरी के आउटर पॉइंट जैसे जन्मस्थली, नवीन रेस्ट हाउस, अमरगुफा में सुरक्षा लगाईं गई है।
सेक्टर-3 में संपूर्ण छाता पहाड़, पंचकुंडी, जोंक नदी एनीकट की व्यवस्था को रखा गया है।
श्रद्धालुओं, आमजनों को न हो असुविधा
जोन-4 में संपूर्ण मेला परिसर यातायात, मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था को रखा गया है। गिरौदपुरी मेला में यातायात व मार्ग व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था में से एक है। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए मेला में 20 से अधिक पार्किंग पॉइंट चिन्हांकित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुगण अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। पार्किंग स्थलों की जानकारी देने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों में यातायात पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जिनके माध्यम से लोगों को पार्किंग स्थलों की जानकारी लगातार प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही यातायात की 5 पेट्रोलिंग वाहनों द्वारा लगातार मेला परिसर व आउटर में पेट्रोलिंग कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
मेरा परिसर व्यवस्था को सुचारू, सुगम बनाए रखने के लिए पैदल बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है, जो की संपूर्ण मेला परिसर में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, जिसे सेक्टर-05 में रखा गया है। इसी तरह अंतिम सेक्टर-06 में कानून व्यवस्था एवं अन्य प्रकार की व्यवस्था को रखा गया है, जिसमें एडी पार्टी, रिजर्व बल, बीडीएस चेकिंग आदि समाहित किया गया है। गिरौदपुरी मेला में भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी, चैन स्नेचिंग एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए सिविल कपडों में पुलिस तैनात की गई है।
968 अधिकारी-कर्मचारी तैनात
गिरौदपुरी मेला में सुरक्षा प्रबंधन के लिए 18 राजपत्रित अधिकारियों, 21 निरीक्षक, 51 उनि/सउनि, 66 प्रधान आरक्षक, 812 आरक्षक/महिला आरक्षक सहित कुल 968 की संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गिरौदपुरी मेला में 3 महिला अधिकारियों सहित 150 की संख्या में महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
संपूर्ण मेला में आपसी समन्वय, परस्पर सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजनों के सहयोग के लिए मेला परिसर में 07 पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जिसके तहत पुलिस चौकी मोड, शेरे पंजा पार्किंग, छाता पहाड़ मोड, अर्जुनी मोड, महाराजी तिराहा, मड़वा चौक एवं महाराजी तालाब में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त मेला में किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे फायर ब्रिगेड, अग्निशामक यंत्र एवं गोताखोर की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है।