Raipur News: कारोबारी को बैडमिंटन खेलते-खेलते आया अटैक, शाॅट लगाने के बाद जमीन पर गिरे, फिर हो गई मौत
Raipur News: राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेल रहे कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में कारोबारी बैडमिंटन खेल रहे थे, इसी दौरान वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बैडमिंटन खेल रहे कारोबारी की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करोबारी अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे, इसी दौरान शाॅट लगाने के बाद कॉक उठाने जैसे दौड़े तो जमीन पर गिर पड़े। करोबारी के गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे। डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की।
मृतक हार्डवेयर करोबारी थे
मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज के रूप में हुई। अमृत बजाज हार्डवेयर करोबारी थे। वे रोज सुबह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड आते थे।
काॅक नीचे गिरी तो उठाने के दौरान आया अटैक
घटना वाले दिन भी ग्राउंड पहुंचे थे। इस दौरान बैडमिंटन खेलने के दौरान शाॅट मारे ओर जब काॅक नीचे गिरी तो उसे उठाने जा रहे थे। इसी बीच अचानक जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े। जमीन पर गिरते ही वहां मौजूद साथियों ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं उठे।
मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल लाया, जहां डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की। बताया जा रहा हैं कि अमृत बजाज शुगर के पेशेंट थे। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देखें वीडियो नीचे...
