Balod News: पत्नी ने दांत से काट डाला पति का प्राईवेट पार्ट, जानिए क्या है पूरा मामला...

बालोद से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। गुस्साई पत्नी ने पति से विवाद के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला...

Update: 2024-05-08 14:41 GMT

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पति को आराम कर रही पत्नी से खाना मांगना महंगा पड़ गया। गुस्साई पत्नी ने पति से विवाद करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को ही काट डाला। घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई। सनसनीखेज वारदात डौंडीलोहारा थाना के संजारी चौकी क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम खेरथा का रहने वाला पुनीत राम सिंहा 35 वर्ष मजदूरी का काम करता है। 6 मई को पुनीत काम पर नहीं गया था। दोपहर में उसे भूख लगी तो सो रही पत्नी से खाना मांगा। इस बात पर पत्नी गुस्से में आ गई और खाना नहीं देने को लेकर विवाद करने लगी। दोनों में देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला अपने पति से गाली-गलौज करते हुए उसके गुप्तांग को दांतो से काट दिया।

घटना के बाद पति जोर जोर से दर्द में चिल्लाने लगा। पति को तड़पता देख पत्नी मौके से भाग निकली। इधर घर के आस-पड़ोस के लोगों इकठ्ठा हुए और पुलिस में शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। यहां पर उसका उपचार जारी है। पीड़ित की शिकायत पर डौंडीलोहारा थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags:    

Similar News