Balod Accident News: CG में खौफनाक सड़क हादसे में 3 की मौत, खड़े ट्रक से जा टकराए बाइक सवार, सिर फटने से तीनों की गई जान
Balod Accident News: बालोद में सड़क उस वक्त खून से लाल हो गई, जब बाइक सवार तीन युवक खड़े ट्रक में जा घुसे। तीनों का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
बालोद 14 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार तीन युवक खड़े ट्रक में जा घुसे। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हुई है।
जानिए कैसे हुआ हादसा?
दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में सड़क उस वक्त खून से लाल हो गई, जब बाइक सवार तीन युवक खड़े ट्रक में जा घुसे। तीनों का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक भी बुरी तरह से चकनाचुर हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया।
खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में की गई है, जो कि गुजरा गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात 9 बजे के आसपास तीनों कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी जमही टोला प्लाजा के पास खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक टूट-फूटकर कबाड़ बन गई।
तीन युवकों की मौके पर मौत
वहीं हादसे में तीनों का सिर फट गया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया। यहां आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं सड़क पर ट्रक खड़ा करने वाला चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?
- वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
- समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
- टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।