Begin typing your search above and press return to search.

Balod Accident News: CG में व्यापारी की मौत, कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार, शिक्षिका सहित तीन की हालत गंभीर

Balod Accident News: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार पलट गई। इस हादसे में व्यापारी की मौत हो गई और शिक्षिका सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Balod Accident News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

बालोद 03 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार पलट गई। इस हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई और उसकी शिक्षिका पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानिए आखिर कैसे हुई ये घटना

डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक व्यापारी की मौत हो गई थी। वहीं उसकी शिक्षिका पत्नी सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे कार सवार

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान भूपेंद्र गुप्ता (42) के रूप में की गई है, जो कि देवरी पासौद गांव का रहने वला था। यहीं वो अपना किराना दुकान भी चलाता था। वहीं भूपेंद्र की पत्नी मुक्त गुप्ता (37) राघोनावागांव सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। सोमवार को भूपेंद्र अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बालोद में एक रिश्तेदार के घर गए थे।

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार

मंगलवार को जब वे सभी लौट रहे थे, तभी संबलपुर नर्सरी के पास सड़क पर एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार पलट गई। हादसे के बाद सभी कार में लॉक हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जब कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला तब तक भूपेंद्र की मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

गाड़ी के सामने अचानक कोई आ जाएं तो क्या करें?

अगर आप भी सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं और आपके गाड़ी के सामने जानवर या फिर कोई आ जाएं, तो घबराएं नहीं। बल्कि क्लच और ब्रेक को एक साथ दबाएं, जिससे कार जल्दी रुक जाएगी। वहीं अगर आप तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे हैं, तो सिर्फ ब्रेक का इस्तेमाल करें। इस दौरान स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़े और उसे अचानक न घुमाएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story