CG Wildlife News: 4 सस्पेंड: पार्क में 15 चीतलों की मौत: डिप्टी रेंजर सहित चार सस्पेंड; डीएफडीओ ने जारी किया निलंबन आदेश

CG Wildlife News: 15 चीतल की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

Update: 2026-03-22 12:52 GMT

CG Wildlife News: सरगुजा। उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संजय पार्क में 15 चीतलो की मौत के मामले में डीएफओ ने एक आदेश जारी कर डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, प्रतिमा लकड़ा और वन बीट गार्ड फूलमनी सिंह को निलंबित कर दिया है। अंबिकापुर रेंजर अक्षपाक ऋषि को मुख्य वन संरक्षक द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में संजय पार्क है। यहां वन्यजीव प्राणियों को रखा गया है। हिरण के बाड़े में घुस आए आवारा कुत्ताें ने जमकर कहर बरपाया है। आवारा कुत्तों के काटने से 15 हिरण की मौत हो गई है। वन विभाग ने पार्क को आम लोगों के लिए तीन दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में वन विभाग का संजय पार्क है। पार्क में वन्य प्राणियों को रखा गया है। पार्क में हिरण को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया गया है। बीते दिनों बाड़े में आवारा कुत्तों का झुंड घुस आया। इसके चलते बाड़े में हिरणों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। आवारा कुत्तों ने 15 हिरणों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। कुत्तों के काटने और हार्ट अटैक के कारण सभी 15 हिरणों की मौत हो गई है। हिरणों के मौत की पुष्टि वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने कर दी है।

अंबिकापुर एसडीओ फारेस्ट की अगुवाई में बनी कमेटी

घटना की जांच के लिए डीएफओ ने अंबिकापुर एसडीओ फारेस्ट की अगुवाई में जांच दल का गठन कर दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पार्क रहेगा तीन दिन बंद

घटना के बाद वन विभाग ने जरुरी कामकाज के लिए पार्क को तीन दिन बंद रखने का आदेश दिया है।

Tags:    

Similar News