CG लॉकडाउन छूट : ….इस जिले में लॉकडाउन में दी गयी मामूली राहत…. जानिये शर्तों के साथ अब इस जिले में किन-किन चीजों की दुकानों व दफ्तरों को खोलने की मिली इजाजत….. आदेश हुआ जारी

Update: 2021-05-09 04:27 GMT

जगदलपुर 9 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन जारी है। हालांकि कुछ जिलों में जिला प्रशासन की तरफ से शर्तों के साथ छूट भी दी गयी है। बस्तर में भी 16 मई तक कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगाया गया है। आंध्र प्रदेश के स्ट्रेन के खतरे के बीच बस्तर में बेहद ही सख्त लॉकडाउन चल रहा है। खासकर आंध्र के सीमावर्ती जिलों में लगातार जांच चल रही है।

इन सख्ती के बीच बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने कल से जिले में मामूली छूट दी है। जिन दुकानों को खोलने की इजाजत दी गयी है, उसमें अब चश्मे की दुकान को भी शामिल कर लिया गय है। जिले में चश्में की दुकान अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे, हालांकि प्रशासन ने होम डिलीवरी को तरजीह देने को कहा है।

वहीं जिला प्रशासन ने कल से एलआईसी, इंश्योरेंस कंपनी के प्रीमियम कलेक्टर सेंटर को भी खोलने की इजाजत दे दी गयी है। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए दफ्तर को संचालित करने की इजाजत होगी।

Tags:    

Similar News