CG कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना ने तोड़ा इस साल का रिकॉर्ड….. 1200 से ज्यादा मिले नये मरीज, मौत के भी डरावने आंकड़े…. रायपुर-दुर्ग में हालात बेकाबू
रायपुर 20 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना अब बेकाबू होता जा रहा है। प्रदेश में आज तो कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1200 से ज्यादा हो गया है। प्रदेश में आज 1273 नये मरीज मिले हैं। डराने वाली बात ये है कि प्रदेश में आज 10 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3.23 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 3.11 लाख से ज्यादा मरीज अब तक स्वस्थ्य हुए हैं।
रायपुर में आंकड़ा आज इस साल का सबसे ज्यादा मिला है। रायपुर में आज 426 नये केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 391 आज मिला है। राजनांदगांव में 71 नये मरीज मिले हैं। बिलासपुर में आज 50, सरगुजा में 49, जशपुर में 25, बेमेतरा में 29, महासमुंद में 25, बलौदाबाजार में 20, रायगढ़ में 23, कोरबा में 16, कोरिया में 26, सूरजपुर में 17, बालोद में 14, धमतरी में 18, जांजगीर में 11 और मुंगेली में 12 नये मरीज मिले हैं।
रायपुर में आज 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 4 लोगों ने दम तोड़ा है। एक मौत सरगुजा में हुई है। रायपुर के डीडी नगर में आज दो मौत हुई है, वहीं कोटा और राजातलाब के साथ-साथ एक मौत धनेली में हुई है।