CG कांग्रेस LIVE : कांग्रेस विधायकों की AICC में शाम 4 बजे के मीटिंग हुई फिक्स…..मंत्री सहित 53 विधायक कुछ देर में पहुंचेंगे एआईसीसी…पुनिया के बाद जानिये अब किससे होगी विधायकों की अगली बैठक
रायपुर 27 अगस्त 2021। आज शाम 4 बजे से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात राहुल गांधी से हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने शाम 4 बजे का वक्त मिलने का दिया है। उधर, जिस वक्त राहुल गांधी और भूपेश बघेल की मुलाकात होती रहेगी, उसी दौरान विधायकों की संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल के साथ मुलाकात होगी। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने न्यूज एजेंसी को कहा है कि संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल के साथ शाम चार बजे कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात हो गयी है।
विधायकों की जो लिस्ट मिली है, उसके मुताबिक दिल्ली में मंत्री सहित कुल 53 विधायक AICC हेड क्वार्टर में संगठन महामंत्री से मुलाकात करेंगे। इससे पहले दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दो बसों में कांग्रेस के 53 विधायक पीएल पुनिया के बंगले में पहुंचे थे, जहां करीब डेढ़ घंटे तक विधायकों के साथ पुनिया का मुलाकात हुई। खबर है कि सभी विधायकों ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खड़े होने की बात कही है।
सभी विधायक पीएल पुनिया से इस मामले पर आश्वासन मांग रहे थे और बंगले से जाने को तैयार नहीं थे। लिहाजा पुनिया ने संगठन महामंत्री केसी बेणुगोपाल से बात कर विधायकों की उनके साथ मीटिंग फिक्स करायी, जिसके बाद सभी विधायकों कहा गया कि शाम 4 बजे एआईसीसी में संगठन महामंत्री से उनकी मुलाकात होगी, उस दौरान वो अपनी बातें आलाकमान तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अभी जो खबरें आयी है उसके मुताबिक 8 मंत्री और 45 विधायकों की लिस्ट एआईसीसी को भेजी गयी है। कुल 53 विधायक शाम चार बजे एआईसीसी में मुलाकात करेंगे।