CG बिग ब्रेकिंग: महासमुंद में दिल दहलाने वाली घटना…..महिला समेत एक ही परिवार के 6 लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान…. नज़ारा देख हिल गए लोग

Update: 2021-06-09 21:54 GMT

महासमुंद 10 जून 2021। जिले से सुबह सुबह एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है। मृतक सभी एक ही परिवार के हैं और महासमुंद के बेमचा के रहने वाले है।
घटना आज सुबह ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी की है। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला है। बताया जा रहा है, मृतक महिला के पांचों बच्चे थे। फिलहाल अभी मौत का कारण समझ नहीं आया है साथ ही महिला और उनके बच्चे है।
पुलिस इस मामले के जांच में जुट गई है। इधर इस मामले में महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि, ये सुसाइड है। सभी एक ही परिवार के है। आखिर इन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया जांच की जा रही है।

मृतको में मां उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष, अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष, यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष, भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष, कुमकुम साहू पिता- उम्र 12 वर्ष, तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष है।

Tags:    

Similar News