कैबिनेट बिग ब्रेकिंग : 29 फरवरी को पानी के बीच क्रूज पर होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक…. बजट सत्र के बीच होने वाली इस बैठक से बड़े सौगात की उम्मीद…. मिल सकती है प्रदेश को सौगात…पढ़िये क्यों खास है ये कैबिनेट

Update: 2020-02-23 13:42 GMT

कोरबा 23 जुलाई 2020। टूरिज्म के मानचित्र में छत्तीसगढ़ 29 फरवरी को नयी कहानी लिखने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पानी के बीच में कैबिनेट की बैठक होगी। हालांकि पहले ये तारीख 23 फरवरी या आज के ही दिन निर्धारित थी, लेकिन अब ये 29 फरवरी को होगी। 29 फरवरी को दोपहर 1 बजे इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा कोरबा का सतरेंगा।

देश के चुनिंदा टूरिस्ट सेंटर के रूप में डेवलप किये जा रहे सतरेंगा के बांगो डैम में बजट सत्र के दौरान 29 फरवरी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भूपेश लेने जा रहे हैं, इस बैठक ना सिर्फ छत्तीसगढ़ को बल्कि प्रदेश के टूरिज्म को बड़ी सौगात मिलेगी। इस खास कैबिनेट के लिए मुख्यमंत्री ने पहले ही अपनी सहमति दे दी है।

माना जा रहा है कि इस कैबिनेट के लिए सतरेंगा में खास क्रूज भी मंगाया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आ पायी है कि कैबिनेट की बैठक किस तरह से पानी के बीच में होगी। क्या इसके लिए कोई क्रूज आयेगा या फिर कोई अन्य व्यवस्था की जायेगी।

9 फरवरी को हुई कैबिनेट की हुई बैठक में ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने मान लिया था। दरअसल मुख्य सचिव आरपी मंडल की दिली तमन्ना बांगो डैम के डूबान क्षेत्र बुका और सतरेंगा को देश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के रूप में डेवलप करने की है। पिछले दिनों वो अफसरों की टीम के साथ डैम में बोट के जरिये जायजा भी ले चुके हैं। दो महीने पहले तय हो चुका था कि कैबिनेट की बैठक करा CM समेत मंत्रियों को दिखाया जाए कि बांगो डेम में टूरिज्म की कितनी संभावनाएं हैं। कलेक्टर हर दूसरे-तीसरे दिन वहां चल रहे डेवलपमेंट वर्क की मानिटरिंग कर रही है। सचिव टूरिज्म अम्बलग्न पी भी कई बार बांगो का दौरा कर चुके हैं।

Similar News