Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज का सोने का भाव 11 फरवरी, 24K से 14K तक बदले गोल्ड के दाम, खरीदने से पहले फटाफट देखें लिस्ट

Gold Price Today, February 11, 2026: 11 फरवरी 2026 को सोने की ताजा कीमत जानें। दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K और 14K गोल्ड रेट, MCX अपडेट और एक्सपर्ट की राय।

Update: 2026-02-11 06:09 GMT

नई दिल्ली, 11 फरवरी 2026। देश भर में आज सोने चांदी की कीमतों में फिर उठा-पटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सेशन में यह 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि वायदा बाजार का रुख थोड़ा नरम दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव घटकर 1,56,539 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। अप्रैल डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 677 रुपये या 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 1,57,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 5,052.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी का वायदा भाव 5,055.21 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई तक पहुंचा था।

IBJA के मुताबिक आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह 10 तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अलग-अलग कैरेट के रेट देखें:

  • 24 कैरेट – 1,56,255 रुपये
  • 23 कैरेट – 1,55,629 रुपये
  • 22 कैरेट – 1,43,130 रुपये
  • 18 कैरेट – 1,17,191 रुपये
  • 14 कैरेट – 91,409 रुपये

आपके शहर में आज क्या है रेट

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,930 रुपये, 22 कैरेट 1,45,700 रुपये और 18 कैरेट 1,19,240 रुपये पर है।
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट 1,58,780 रुपये, 22 कैरेट 1,45,550 रुपये और 18 कैरेट 1,19,090 रुपये चल रहा है।
  • चेन्नई में 24 कैरेट 1,59,060 रुपये, 22 कैरेट 1,45,800 रुपये और 18 कैरेट 1,25,300 रुपये दर्ज किया गया।
  • लखनऊ, जयपुर, गुरुग्राम, नोएडा और चंडीगढ़ में रेट लगभग दिल्ली के बराबर हैं। अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में 24 कैरेट करीब 1,58,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम उछला था। ज्वैलर्स और निवेशकों की खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिला। हालांकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह से वायदा बाजार में दबाव देखने को मिला।

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार अब अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक खुदरा बिक्री, बेरोजगारी और गैर-कृषि पेरोल जैसे आंकड़े आगे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। इनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिलते हैं, जिसका सीधा असर गोल्ड प्राइस पर पड़ता है।

अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें। साथ ही मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से जुड़ते हैं जिससे एन्ड प्राइस बदल सकती है।

Tags:    

Similar News