Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate 9 February: सोना धड़ाम! 9 फरवरी को टूटे गोल्ड के दाम, एक हफ्ते में हजारों रुपये सस्ता

Gold Rate 9 February: सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला नए सप्ताह के पहले दिन भी जारी है। सोमवार, 9 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।

Gold Rate 9 February: सोना धड़ाम! 9 फरवरी को गोल्ड के दाम टूटे, एक हफ्ते में हजारों रुपये सस्ता
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 9 फरवरी 2025: सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला नए सप्ताह के पहले दिन भी जारी है। सोमवार 9 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 3,980 रुपये कमजोर हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। हाजिर सोने का भाव 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने लंबी अवधि को लेकर सकारात्मक अनुमान जताया है। बैंक के मुताबिक, साल के अंत तक सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसका कारण सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की लगातार मांग बताया गया है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की गोल्ड खरीद 800 टन तक रह सकती है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • दिल्ली 1,43,690 1,56,740
  • मुंबई 1,43,540 1,56,590
  • अहमदाबाद 1,43,590 1,56,640
  • चेन्नई 1,43,540 1,56,590
  • कोलकाता 1,43,540 1,56,590
  • हैदराबाद 1,43,540 1,56,590
  • जयपुर 1,43,690 1,56,740
  • भोपाल 1,43,590 1,56,640
  • लखनऊ 1,43,690 1,56,740
  • चंडीगढ़ 1,43,690 1,56,740

चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 9 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 65,000 रुपये सस्ती हुई है। 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story