Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Prices Today: छठ पूजा से पहले सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज 25 अक्टूबर 2025 के ताजा रेट

Gold Silver Prices Today: छठ पूजा के शुभ अवसर पर सोने और चांदी के दाम में में जबरदस्त गिरावट आ गई है। दिवाली और भाई दूज के बाद अब छठ के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में दाम गोते लगा दिए।

Gold-Silver Price Today 16 August: जन्माष्टमी पर सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भरी उछाल! देखें दिल्ली-लखनऊ-इंदौर समेत देश के ताज़ा रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। छठ पूजा के शुभ अवसर पर सोने और चांदी के दाम में में जबरदस्त गिरावट आ गई है। दिवाली और भाई दूज के बाद अब छठ के पहले ही दिन सर्राफा बाजार में दाम गोते लगा दिए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार शनिवार 25 अक्टूबर 2025 की सुबह तक 24 कैरेट सोना घटकर एक लाख 21 हजार पांच सौ अठारह रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1 लाख 47 हजार 33 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

इस गिरावट से खरीददारों में खुशी का माहौल है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन की वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, खासकर मिडिल क्लास के लिए यह कीमतें राहत भरी हैं।
आज के ताजा रेट (IBJA डेटा के अनुसार)
गोल्ड कैरेट भाव (प्रति 10 ग्राम / किलो)
सोना	24 कैरेट	₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,21,031 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹91,139 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹71,088 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 शुद्धता ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम
देशभर के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (24 और 22 कैरेट)
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली	        ₹1,24,510	₹1,14,140
अहमदाबाद ₹1,24,410 ₹1,14,040
अयोध्या ₹1,24,510 ₹1,14,140
बैंगलोर ₹1,24,360 ₹1,13,990
भोपाल ₹1,24,410 ₹1,14,040
गाजियाबाद ₹1,24,510 ₹1,14,140
अमृतसर ₹1,24,510 ₹1,14,140
कोलकाता ₹1,24,360 ₹1,13,990
चंडीगढ़ ₹1,24,510 ₹1,14,140
पुणे ₹1,24,360 ₹1,13,990
भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a senior journalist and news editor with 13+ years of experience in Indian politics, governance, crime, and geopolitics. With strong ground-reporting experience in Uttar Pradesh and Delhi, his work emphasizes evidence-based reporting, institutional accountability, and public-interest journalism. He currently serves as News Editor at NPG News.

Read MoreRead Less

Next Story