Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 27 October: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, 1 तोला सोना अब सिर्फ 94 हजार में, जानिए अपने शहर का तजा भाव

भारत के सर्राफा बाजारों में आज यानी 27 अक्टूबर 2025 को सोने-चांदी के दामों में हल्की सुस्ती बनी हुई है। 24 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली में प्रति 10 ग्राम ₹1,25,760 रुपये पर है, जो कल के मुकाबले ₹10 कम है। 22 कैरेट सोना ₹1,15,290 में बिक रहा है।

Gold Rate Today 27 October: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, 1 तोला सोना अब सिर्फ 94 हजार में, जानिए अपने शहर का तजा भाव
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली। भारत के सर्राफा बाजारों में आज यानी 27 अक्टूबर 2025 को सोने-चांदी के दामों में हल्की सुस्ती बनी हुई है। 24 कैरेट सोना राजधानी दिल्ली में प्रति 10 ग्राम ₹1,25,760 रुपये पर है, जो कल के मुकाबले ₹10 कम है। 22 कैरेट सोना ₹1,15,290 में बिक रहा है।

करीब दस दिन पहले सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर ₹1,32,770 प्रति किग्रा तक पहुंच गई थीं। लेकिन अब ये भाव 5 प्रतिशत से अधिक नीचे आ गया है। मुनाफावसूली और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता की सुस्ती ने निवेशकों का इंट्रेस्ट थोड़ा कम कर दीया है।

शहरवार सोने के भाव

शहर 22 कैरेट (₹/10g) 24 कैरेट (₹/10g)

दिल्ली	                1,15,290	1,25,760	हल्की गिरावट
मुंबई/कोलकाता 1,15,140 1,25,610 स्थिर भाव
चेन्नई 1,14,990 1,25,440 चांदी यहाँ सबसे महँगी
हैदराबाद/बेंगलुरु 1,15,140 1,25,610 हल्की स्थिरता
पटना 1,15,140 1,25,660 थोड़ा ऊँचा
लखनऊ/जयपुर 1,15,290 1,25,760 दिल्ली जैसा
अहमदाबाद 1,15,140 1,25,660 पटना के समान
गोल्ड रेट्स में गिरावट के पीछे कई ग्लोबल कारण हैं। अमेरिकी फेड की ब्याज-दर नीति और डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने अंतरराष्ट्रीय सोना फ्यूचर पर दबाव डाला। उधर, टैरिफ और व्यापार वार्ता पर अमेरिका-भारत के बीच धीमी प्रगति ने भी सेंटीमेंट को प्रभावित किया। मुनाफावसूली की लहर के साथ घरेलू सर्राफा ट्रेडर्स ने भी रिटेल कीमतें घटाईं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डॉलर में हल्की मजबूती आने पर विदेशी निवेशक गोल्ड से आंशिक निकासी करते हैं, जिससे कीमतों में तत्काल नरमी दिखती है।
सिल्वर अपडेट टुडे
दो दिनों की स्थिरता के बाद आज फिर दिल्ली में चांदी की चमक थोड़ी फीकी रही। सिल्वर का रेट प्रति किग्रा ₹1,54,900 रुपये दर्ज हुआ यह कल कल के मुकाबले ₹100 कम है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में चांदी ₹1,69,900 प्रति किग्रा पर बनी हुई है। पिछले सप्ताह चांदी में चार दिनों में कुल ₹17,000 प्रति किग्रा की गिरावट दर्ज हुई थी।
कंस्यूमर क्या करें?
त्योहार और शादी का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की घरेलू मांग बढ़ने लगती है। ज्वेलर्स बताते हैं कि उपभोक्ता अब 22 कैरेट आभूषणों की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं, जबकि निवेशक 24 कैरेट के सिक्के और बार खरीदना पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, 24 कैरेट की शुद्धता ज्यादा होती है, लेकिन इसे गहनों में सीधे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं 22 कैरेट टिकाऊ होता है और डेली उपयोग के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आप खरीदारी की सोच रहे हैं तो हॉलमार्क प्रमाणपत्र जरूर जांचें। साथ ही मेकिंग चार्ज और वेस्टेज को जोड़कर फाइनल रेट देखें।
मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक सोने में लिमिटेड उतार-चढ़ाव रहेगा। अगर डॉलर कमजोर होता है या ब्याज दरों में स्थिरता रहती है तो कीमतें फिर ऊपर जा सकती हैं।
दूसरी ओर, भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत दिसंबर से पहले ही हो रही है, जिससे खुदरा मांग कुछ हद तक कीमतों को सपोर्ट कर सकती है।
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या अभी खरीदना ठीक है या रुकना चाहिए? तो जवाब है, धीरे-धीरे खरीदें। एक बार में बड़ी खरीदारी करने से बेहतर है छोटे ट्रांजेक्शन में एवरेजिंग अपनाएं। इससे अगर आगे थोड़ी गिरावट आए, तो औसत भाव कम रहेगा, और अगर तेजी लौटी, तो लाभ जल्दी दिखेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story