Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में औंधे मुंह गिरा सोना, 5000 डॉलर के नीचे आई कीमत; जानें भारत का ताजा भाव
Gold Rate Today: ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। मिडिल ईस्ट टेंशन से सोना 5000 डॉलर के नीचे आया। भारत में 24 कैरेट गोल्ड 1,58,555 रुपये पर।
फोटो NPG News
Gold Rate Today: इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट में सोमवार 16 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में आए अचानक उछाल ने इन्वेस्टर्स के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। एशियाई मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान ही सोने की कीमतों में एक पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे यह 5,000 डॉलर के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच ग्लोबल इकोनॉमी पर युद्ध के असर को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में धड़ाम हुई चांदी और सोने की कीमतें
ग्लोबल मार्केट के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज सोने और चांदी दोनों के ही तेवर पूरी तरह नरम दिखाई दे रहे है। स्पॉट गोल्ड ने सोमवार को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 4,971.30 डॉलर का निचला स्तर छू लिया है। सोने की तर्ज पर चांदी में भी बड़ी बिकवाली देखने को मिली और इसके दाम 2.23 पर्सेंट तक टूटकर 79.5 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एनर्जी की बढ़ती कीमतों और इन्फ्लेशन यानी महंगाई की चिंताओं ने इन्वेस्टर्स का मूड पूरी तरह खराब कर दिया है जिससे कीमती धातुओं पर भारी दबाव बना हुआ है।
भारत के रिटेल मार्केट का ताजा भाव और खरीदारों का रुख
भारतीय सर्राफा बाजार में भी इस ग्लोबल हलचल का सीधा असर दिखाई दे रहा है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रिटेल मार्केट में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो प्रति किलो चांदी का दाम आज 2,59,951 रुपये दर्ज किया गया है। ग्लोबल क्राइसिस के बीच भारतीय खरीदारों और इन्वेस्टर्स की नजरें बाजार के हर छोटे-बड़े मूवमेंट पर टिकी हुई हैं।
क्रूड ऑयल का उछाल और अमेरिकी इकोनॉमी पर प्रेशर
सोने और चांदी की कीमतों में आए इस बड़े बदलाव के पीछे मिडिल ईस्ट युद्ध और कच्चे तेल का बढ़ता तनाव सबसे अहम वजह है। अमेरिका द्वारा ईरान के ऑयल हब पर हमलों के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी तेजी आई है जिसके जवाब में तेहरान ने भी पलटवार किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के एक सहयोगी ने सिग्नल दिया है कि यह युद्ध अभी चार से छह हफ्ते और खिंच सकता है। इसके अलावा अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया है जिससे इन्फ्लेशन का डर बढ़ गया है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बेहद कमजोर पड़ गई हैं।