Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today: सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को झटका! सोना-चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए अपने शहर का तजा भाव!

Gold Silver Rate Today: सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों में हल्की कमजोरी दर्ज की गई है।

Gold Silver Rate Today: सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को झटका! सोना-चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए अपने शहर का तजा भाव!
X
By Ragib Asim

Gold Silver Price Today, 10 February 2026: सोमवार की तेजी के बाद आज सोना और चांदी की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट आ गई है। कॉमेक्स पर सोना घटकर 5,048.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 80.995 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। घरेलू बाजार की बात करें तो सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,58,394 रूपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,62,745 रूपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एक दिन के उछाल के बाद कीमतों में नरमी

पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से सोना-चांदी की कीमतों में तेज वोलैटिलिटी (Volatility) बना हुआ है। यह वोलैटिलिटी (Volatility) 29 जनवरी के बाद से बढ़ी जब दोनों कीमती धातुओं ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। उसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के तौर पर केविन वॉश को नामित किए जाने के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। सोमवार की तेजी के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि कीमतों में आगे भी उछाल आ सकता है, लेकिन मंगलवार को कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

  • दिल्ली ₹1,58,070 ₹1,44,910 ₹1,18,600
  • मुंबई ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
  • कोलकाता ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
  • चेन्नई ₹1,59,830 ₹1,46,510 ₹1,25,210
  • बेंगलुरु ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
  • हैदराबाद ₹1,57,920 ₹1,44,760 ₹1,18,450
  • लखनऊ ₹1,58,070 ₹1,44,910 ₹1,18,600
  • पटना ₹1,57,970 ₹1,44,810 ₹1,18,500
  • जयपुर ₹1,58,070 ₹1,44,910 ₹1,18,600
  • अहमदाबाद ₹1,57,970 ₹1,44,810 ₹1,18,500

MCX पर आज कैसा रह सकता है रुख

सोमवार को MCX पर कारोबार की शुरुआत के साथ ही सोने में करीब 1.45 प्रतिशत और चांदी में लगभग 4 परसेंट की तेजी देखी गई थी, हालांकि क्लोजिंग तक यह बढ़त काफी हद तक सीमित हो गई।

आज निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की भी नजरें गोल्ड-सिल्वर के भाव पर रहेंगी। शादी के सीजन की शुरुआत के बीच आम लोग कीमतों में नरमी की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि निवेशक बाजार की दिशा को लेकर सतर्क बने हुए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि आज घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार किस रुख के साथ आगे बढ़ता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। निवेश या खरीदारी से पहले अपने शहर के सोने-चांदी के ताजा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि कीमतें शहर और बाजार के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story