भारत में गिरे अंडों के दाम: मिडिल ईस्ट में चली मिसाइलें और सस्ते हो गए अंडे, जानिए कितना गिरा रेट

Egg Price Fall: अंडे खाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि अंडे के दामों में भारी गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में जंग के कारण अंडो की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली है।

Update: 2026-03-14 06:51 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

मिडिल ईस्ट में जंग के कारण खाड़ी देशों में ट्रांसपोर्ट और एक्सपोर्ट के समस्या खड़ी हो गई है। खाड़ी देशों से तेल और गैस आने में समस्या तो हो ही रही है पर भारत से एक्सपोर्ट भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि भारत में अंडों के दाम गिर गए हैं। चलिए जानते हैं भारत में अंडों के थोक और खुदरा कीमतों में कितने रुपए की गिरावट आई है। 

भारत में क्यों गिरे अंडे के दाम ?   

दरअसल, मिडिल ईस्ट में जंग के कारण खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान और कतर जैसे देशों में ट्रांसपोर्ट और एक्सपोर्ट का व्यापार पूरी तरह से ठप्प हो गया है। यहीं वजह है कि खाड़ी देशों के प्रमुख बाजारों में अंडो की निर्यात भी प्रभावित हुई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में अंडे के दाम गिर गए हैं। 

भारत से कितना प्रतिशत अंडे होते हैं एक्सपोर्ट ?           

उद्योग जगत के मुताबिक, भारत से 80 प्रतिशत अंडे खाड़ी देशों सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान और कतर को एक्सपोर्ट किए जाते हैं। मिडिल ईस्ट में जंग के कारण परिवहन मार्ग प्रभावित हो गए हैं। यही वजह है कि एक्सपोर्ट के लिए रखे गए अंडो को घरेलू बाजार की ओर मोड़ दिया गया है। 

कितना गिरा अंडे का रेट ?     

बेंगलुरु में थोक अंडे की कीमतें लगभग 7 रुपए पति अंडे से घटकर 5 रुपए पति अंडा हो गया है। थोक में खरीदार अब लगभग 500 रुपए में 100 अंडे ले सकते हैं। वहीं खुदरा कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। दुकानों में 8 से 9 रुपए से गिरकर अब अंडे 5.50 रुपए से 6 रुपए के हिसाब से बिक रहे हैं। 

गैस और सिलेंडर महंगा            

बता दें कि अमेरिका और इजराइल का ईरान पर हमले के कारण भारी तबाही मची है। जंग का असर भारत में भी देखने को मिला है। LPG गैस सिलेंडर के साथ एयर लाइंस की टिकट भी महंगी हो गई है। एक ओर जहां गैस और फ्लाइट की टिकट महंगी हुई है, तो दूसरी ओर अंडों के दामों में गिरावट देखने को मिली है।           

घरेलू LPG गैस सिलेंडर का रेट कितना बढ़ा ?

14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर का रेट 60 रुपए बढ़ाया गया है ।

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का रेट कितना बढ़ा ?

19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का रेट 115 रुपए बढ़ाया गया है।

महानगरों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

दिल्ली- 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए।

मुंबई- 852.5 रुपए से बढ़कर 912.50 रुपए।

कोलकाता- 879 से बढ़कर 939 रुपए।

चेन्नई- 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपए।

महानगरों में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

दिल्ली- 1768 से बढ़कर 1883 रुपए।

मुंबई- 1720 से बढ़कर 1835 रुपए।

कोलकाता- 1875 से बढ़कर 1990 रुपए।

चेन्नई- 1928.5 से बढ़कर 2043.50 रुपए।                                                                                                                            

Tags:    

Similar News