Begin typing your search above and press return to search.

LPG के बाद हवाई सफर हुआ महंगा: मिडिल ईस्ट में जंग का असर यात्रा पर, एयर इंडिया ने टिकटों पर बढ़ाया फ्यूल चार्ज

LPG गैस सिलेंडर के बाद अब हवाई सफर महंगा हो गया है। हवाई यात्रियों को अब डोमेस्टिक और इंटरनेशनल के लिए 400 से लेकर 3000 रुपए तक का एक्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा।

Flight Ticket Price
X

फोटो सोर्स- AI

By Chitrsen Sahu

मिडिल ईस्ट में जंग का असर भारत में साफ दिखाई दे रहा है। LPG गैस सिलेंडर के बाद अब हवाई सफर महंगा हो गया है। एयर इंडिया ने जेट ईंधन और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण अपने टिकटों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। हवाई यात्रियों को अब डोमेस्टिक और इंटरनेशनल के लिए 400 से लेकर 3000 रुपए तक का एक्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा। बढ़ी हुई नई दरें 12 मार्च से लागू होंगी।

कितना महंगा हुआ हवाई सफर ?

एयरलाइन कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की उड़ानों पर यह बढ़ोतरी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। अभी फ्यूल सरचार्ज बढ़ोतरी को फेज 1 और फेज 2 के तहत लागू किया जा रहा है। हवाई यात्रियों को अब डोमेस्टिक और इंटरनेशनल के लिए 400 से लेकर 3000 रुपए तक का एक्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा।

जेट फ्यूल के दाम हुए दोगुने, एयरलाइंस पर बढ़ा बोझ

एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग खर्च में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी 30 से 40 पेसेंट तक होती है। 28 फरवरी को शुरू हुई ईरान-इजराइल जंग के बाद से ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह डिस्टर्ब हुई है। जंग से पहले जेट फ्यूल के दाम 85 से 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थे, जो अब तेजी से बढ़कर 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 93 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गया है जो एक दिन पहले 120 डॉलर तक पहुंच गया था।

कहां की फ्लाइट टिकट कितनी महंगी होगी?

एयर इंडिया के मुताबिक-

डोमेस्टिक और दक्षिण एशियाई क्षेत्रिय सहयोग संघ (SAARC) के लिए फ्लाइट टिकट 399 रुपए तक महंगे

पश्चिम एशिया की उड़ानों पर सरचार्ज 10 डॉलर्स

दक्षिण पूर्व एशिया की उड़ानों पर सरचार्ज 20 डॉलर्स

अफ्रिका के लिए उड़ानों पर सरचार्ज 30 डॉलर्स

फ्लाइट की टिकटों पर क्यों बढ़ाया गया फ्यूल चार्ज ?

एयरलाइन कंपनी के मुताबिक, जेट ईंधन और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण अपने टिकटों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। एयरलाइन कंपनी का मानना है कि 2026 की शुरुआत से ही एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले उच्च उत्पाद शुल्क और वैट ने इस संकट को और ज्यादा गहरा कर दिया है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के लिए लागत संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

LPG गैस सिलेंडर रीफिल बुकिंग नियम में बदलाव

बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग नियम में बदलाव किया था। पैनिक बुकिंग की वजह से डिमांड में अचानक से उछाल आ गया था, जिसको देखते हुए तेल कंपनियों ने 6 मार्च को घरेलू LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक इन पीरियड शुरु किया था। इसी लॉक इन पीरियड को अब 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।गैस सिलेंडर की जमाखोरी और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कब और कितना बढ़ा गैस सिलेंडर का रेट ?

वहीं इसके अलावा इजरायल और ईरान के कारण ही भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनी ने आज 7 मार्च से नई दरे लागू कर दी है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story