Begin typing your search above and press return to search.

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम बदला: मिडिल ईस्ट में जंग का असर, जानिए अब कितने दिन में होगी बुकिंग

अब आप 25 दिन से पहले दूसरा गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे क्योंकि केंद्र सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग नियम में बदलाव कर दिया है।

LPG Booking New Rules
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

LPG Booking New Rules 10 03 2026, मिडिल ईस्ट में जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। अब आप 25 दिन से पहले दूसरा गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे क्योंकि केंद्र सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की रीफिल बुकिंग नियम में बदलाव कर दिया है। गैस सिलेंडर की जमाखोरी और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कितना दिन बढ़ा लॉक इन पीरियड ?

बता दें कि पैनिक बुकिंग की वजह से डिमांड में अचानक से उछाल आ गया था, जिसको देखते हुए तेल कंपनियों ने 6 मार्च को घरेलू LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक इन पीरियड शुरु किया था। इसी लॉक इन पीरियड को अब 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।गैस सिलेंडर की जमाखोरी और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

क्या है मुख्य उद्देश्य ?

केंद्र सरकार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा था कि जरूरत नहीं होने पर भी लोग सिलेंडर बुक करके स्टॉक कर रहे थे पर अब ऐसा नहीं होगा। अब आप 25 दिन से पहले दूसरा गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे। इससे बेवजह की बुकिंग पर लगाम लगेगी और वाकई में जिन लोगों को इसकी जरूरत है उन्हें गैस सिलेंडर मिल सकेगा।

कब और कितना बढ़ा गैस सिलेंडर का रेट ?

बता दें कि इससे पहले इजरायल और ईरान के कारण ही भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनी ने आज 7 मार्च से नई दरे लागू कर दी है।

महानगरों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

दिल्ली- 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए।

मुंबई- 852.5 रुपए से बढ़कर 912.50 रुपए।

कोलकाता- 879 से बढ़कर 939 रुपए।

चेन्नई- 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपए।

महानगरों में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

दिल्ली- 1768 से बढ़कर 1883 रुपए।

मुंबई- 1720 से बढ़कर 1835 रुपए।

कोलकाता- 1875 से बढ़कर 1990 रुपए।

चेन्नई- 1928.5 से बढ़कर 2043.50 रुपए।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story