Begin typing your search above and press return to search.

गैस सिलेंडर हुआ महंगा: मिडिल ईस्ट जंग का असर आपकी जेब पर, चेक करें दिल्ली से लेकर इन महानगरों का लेटेस्ट रेट

LPG Gas Cylinder Price Hike Today: मिडिल ईस्ट जंग का असर अब आपकी जेब पर पड़ने वाला है क्योंकि गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। चलिए जानते हैं कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में गैस सिलेंडर का लेटेस्ट रेट क्या है ?

गैस सिलेंडर हुआ महंगा, मिडिल ईस्ट जंग का असर आपकी जेब पर, चेक करें दिल्ली से लेकर इन महानगरों का लेटेस्ट रेट
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

LPG Gas Cylinder Price Hike Today: इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर अब आपकी जेब पर पड़ने वाला है क्योंकि गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनी ने आज 7 मार्च से नई दरे लागू कर दी है। चलिए जानते हैं कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में गैस सिलेंडर का लेटेस्ट रेट क्या है ?

बजट पर पड़ेगा असर

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण कच्चे तेल की आवाजाही थम सी गई है, जिसके कारण भारत की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई किमतों का असर अब रसोई के बजट के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट जैसे कारोबार पर भी देखने को मिलेगा।

घरेलू LPG गैस सिलेंडर का रेट कितना बढ़ा ?

14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर का रेट 60 रुपए बढ़ाया गया है ।

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का रेट कितना बढ़ा ?

19 किलो वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का रेट 115 रुपए बढ़ाया गया है।

महानगरों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

  • दिल्ली- 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए।
  • मुंबई- 852.5 रुपए से बढ़कर 912.50 रुपए।
  • कोलकाता- 879 से बढ़कर 939 रुपए।
  • चेन्नई- 868.50 से बढ़कर 928.50 रुपए।

महानगरों में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

  • दिल्ली- 1768 से बढ़कर 1883 रुपए।
  • मुंबई- 1720 से बढ़कर 1835 रुपए।
  • कोलकाता- 1875 से बढ़कर 1990 रुपए।
  • चेन्नई- 1928.5 से बढ़कर 2043.50 रुपए।

आखिरी बार कब बढ़े थे गैस सिलेंडर के दाम ?

जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम इस साल तीन महीने में तीन बार बढ़े हैं। 1 जनवरी को 111 रुपए, 1 फरवरी को 49 रुपए और 1 मार्च को 28 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 11 महीने पहले यानी 8 अप्रैल 2025 में बढ़ाई गई थी। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

मंत्री हरदीप सिंप पूरी ने क्या आश्वासन दिया ?

इधर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंप पूरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कच्चे तेल, एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की। हम लगातार बदलती स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और देश में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और सामर्थ्य सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आश्वासन दिया कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story