Begin typing your search above and press return to search.

Gold Rate Today 7 Feb 2026: लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट जार, चांदी भी टूटी, जानें आज 22K-24K का तजा रेट

Gold Rate Today 7 Feb 2026: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ। पढ़ें 22K-24K गोल्ड के लेटेस्ट रेट और चांदी की तजा कीमतें।

Gold Rate Today 7 Feb 2026: लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट जार, चांदी भी टूटी, जानें आज 22K-24K का तजा रेट
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली 7 फरवरी 2026: भारत में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। 7 फरवरी 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मुंबई में भी सोना फिसलकर 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,887.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

सर्राफा बाजार से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। निवेशक फिलहाल आगे के रुझानों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,850 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,890 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,54,410 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

आज के ताजा भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 22 कैरेट 1,41,040 | 24 कैरेट 1,53,850
  • मुंबई: 22 कैरेट 1,40,890 | 24 कैरेट 1,53,700
  • अहमदाबाद: 22 कैरेट 1,40,940 | 24 कैरेट 1,53,750
  • चेन्नई: 22 कैरेट 1,40,890 | 24 कैरेट 1,53,700
  • कोलकाता: 22 कैरेट 1,40,890 | 24 कैरेट 1,53,700
  • हैदराबाद: 22 कैरेट 1,40,890 | 24 कैरेट 1,53,700
  • जयपुर: 22 कैरेट 1,41,040 | 24 कैरेट 1,53,850
  • भोपाल: 22 कैरेट 1,40,940 | 24 कैरेट 1,53,750
  • लखनऊ: 22 कैरेट 1,41,040 | 24 कैरेट 1,53,850
  • चंडीगढ़: 22 कैरेट 1,41,040 | 24 कैरेट 1,53,850

आगे क्या कहते हैं संकेत?

जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह हो सकती है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीद करीब 800 टन रह सकती है।

चांदी में भी गिरावट जारी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। 7 फरवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई थी। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस है।

निर्मल बंग सिक्योरिटीज के कमोडिटीज रिसर्च हेड कुणाल शाह के मुताबिक चांदी में तेजी का दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में किसी भी उछाल का इस्तेमाल खरीदारी के बजाय मुनाफावसूली के लिए करना ज्यादा उपयुक्त रहेगा, क्योंकि अत्यधिक और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के चलते यह धातु फिलहाल जोखिम भरी बनी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story