CM Vishnu Deo Birthday: मुख्यमंत्री विष्णुदेव को चीफ सेक्रेटरी, DGP सहित अन्य अफसरों ने दी जन्मदिवस की बधाई...

CM Vishnu Deo Birthday:

Update: 2024-02-21 06:40 GMT

रायपुरl मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसवराजु एस, राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे।

मालूम हो कि सीएम विष्णु देव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका ये पहला बर्थडे हैं। आज वो 60 साल के हो गए हैं। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।

साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी। शाह ने मुख्यमंत्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री साय ने शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News