ब्रेकिंग: विष्णुदेव साय BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर संभालेंगे पार्टी की कमान… राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा

Update: 2020-06-02 10:00 GMT

रायपुर, 2 जून 2020। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नद्दा ने इनके नाम पर मोहर लगाई है। बता दें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चार नाम प्रमुख थे। इनमें ओबीसी से उनमें पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर और सासंद विजय बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के साथ रामविचार नेताम। लेकिन, साफ-सुथरी एवं सौम्य छबि के विष्णुदेव के हाथ में पार्टी की कमान सौंपना भाजपा नेतृत्व मुनासिब समझ रहा है।

हालांकि, साय का नाम फरवरी में ही तय हो गया था। लेकिन, छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं ने दिल्ली जाकर नेतृत्व के समक्ष साय के नाम पर आपत्ति जताई थी। इस वजह से साय की नियुक्ति टल गई थी। इसके बाद कोरोना आ गया। अब साय के पैरोकार पार्टी नेताओं को यह समझाने में सफल हो गए हैं कि आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाने से आदिवासी वोटरों को पार्टी की ओर खींचा जा सकता है।

 

Tags:    

Similar News