ब्रेकिंग : सरकार ने मास्क और सेनिटाइजर की कीमत तय की…. कोरोना टेस्ट के लिए प्राइवेट लैबरेट्री में कीमत भी हुई तय… जानिये कितने रुपये में होगा प्राइवेट लैब में आपका कोरोना टेस्ट… मास्क की कीमत भी जानिये

Update: 2020-03-20 15:58 GMT

नयी दिल्ली 20 मार्च 2020। देश में मास्क और सैनिटाइजर की कीमत में बेतहासा वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने कड़ा आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अब कोई भी दुकानदार मास्क और सैनिटाइजर की ज्यादा कीमत वसूल नहीं कर सकेगा। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि कोरोना वायरस COVID19 के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सेनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है. सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं.

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी. 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रु./मास्क और 3 प्लाई की कीमत 10 रु./मास्क से अधिक नहीं होगी. पासवान ने कहा कि हैंड सेनिटाइजर की 200 ML बोतल की खुदरा कीमत 100 रु. से अधिक नहीं होगी. अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी. ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी.

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने पर मान्यता प्राप्त निजी प्रयोगशालाओं (लैब) को अपनी मंजूरी देने के बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा उन्हें प्रत्येक जांच की कीमत 4,500 रुपये से 5,000 रुपये के बीच रखने का शीघ्र निर्देश दिये जाने की संभावना है.

 

Similar News