ब्रेकिंग: मुठभेड़ बिग UPDTE: 13 जवान अभी भी लापता….14 घायल जवान को रायपुर किया रेफर….तड़के शुरू होगा सर्च आपरेशन….लापता जवानों की खबर पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Update: 2020-03-21 18:55 GMT

रायपुर 22 मार्च 2020। सुकमा नक्सली हमले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आ रही है। मुठभेड़ में शामिल 13 जवान का अब तक सुराग नहीं मिला है। देर शाम मुठभेड़ में शामिल जवान लौटे, लेकिन 13 जवान से कोई सम्पर्क नहीं हो सका है।

इससे सुकमा के एलमागुंडा के पास 3 घंटे तक पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी। नक्सलियों की बटालियन नम्बर 1 के साथ हुई मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने और घायल होने सूचना है।

मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 12 जवानों की हालत सामान्य है एवं 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। अभी तक किसी भी जवान के शहीद होने की सूचना नहीं है। मुठभेड़ में शामिल 13 जवानों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। करीब 150 जवान की टीम अभी जंगल मे ही रुकी हुई है।

इससे पहले शनिवार को 2 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई थी, जो करीब 5 बजे तक चली। खबर के मुताबिक हिड़मा के अलावे इस बटालियन में नागेश भी मौजूद था। करीब 600 जवानों की टीम नक्सली इनपुट के बाद जंगल में दाखिल हुई थी। सुबह ही अब साफ हो पायेगा कि जवान सुरक्षित हैं या फिर उनके साथ कुछ अनहोनी हुई है। इधर जवानों के लापता होने की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

 

Similar News