ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना संदिग्ध मिला…रैपिड किट टेस्ट में रिपोर्ट आयी पॉजेटिव…अब RTPCR की रिपोर्ट का इंतजार

Update: 2020-05-20 10:26 GMT

बीजापुर 20 मई 2020। बीजापुर में एक कोरोना संदिग्ध मिला है। रैपिड टेस्ट किट में एक युवक की रिपोर्ट पॉजेटिव मिला है। युवक का सैंपल पॉजेटिव आने के बाद अब उसकी टेस्ट RTPCR के लिए भेजी गयी है। महारानी अस्पताल से टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही अब फैसला हो पायेगा कि युवक पॉजेटिव है या नहीं।

जानकारी के मुताबिक तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए हैदराबाद से युवक आया हुआ था। RTPCR टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद युवक के संपर्क में आये तीन और मज़दूरों को भी आइसोलेट किया गया। युवक का कुटरू के करकेली में रेपिड टेस्ट किया गया था। हालांकि युवक में कोरोना के लक्षण मिले थे। कुटरू में पदस्थ डॉक्टर देवेंद्र मोरला ने दी जानकारी।

Tags:    

Similar News