मुक्केबाज लवलीना को मिला DSP बनने का ऑफर… मुख्यमंत्री ने दिए एक करोड़ रुपये, मुक्केबाज के नाम पर सड़क भी बनवाएंगे

Update: 2021-08-12 09:18 GMT

गोवाहाटी 12 अगस्त 2021। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीन बोरगोहेन को डीएसपी (DSP) बनने का ऑफर द‍िया है। सीएम ने इसके साथ ही कहा है कि वो मुक्केबाज के नाम पर सड़क भी बनवाएंगे। इतना ही नहीं, लवलीना के नाम पर उनके होम टाउन में एक स्टेडियम भी बनाया जाएगा। सीएम हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि लवलीना के कोच को 10 लाख रुपये दिया जाएगा।

सरमा ने कहा कि सरकार ने राज्य से पहला ओलंपिक पदक जीतने वाली लवलीना को 2024 के पेरिस ओलंपिक तक छात्रवृत्ति के रूप में प्रतिमाह एक लाख रुपये देने का भी फैसला किया है, क्योंकि उनकी नजर वहां स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतने पर है.

सरमा ने कहा कि गुवाहाटी में उनके नाम पर एक सड़क का भी नाम रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि लवलीना के चार कोचों- प्रशांत दास, पदुम बरुआ, संध्या गुरुंग और राफेल गामावस्का को असम के लोगों की ओर से आभार के तौर पर 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरूपथर निर्वाचन क्षेत्र में मुक्केबाजी अकादमी के साथ एक खेल परिसर स्थापित किया जाएगा ताकि कई और ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा सके. लवलीना का गांव बारो मुखिया इसी क्षेत्र में आता है.

22 वर्षीय महिला मुक्केबाज लवलीना को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पहली बार ओलंपिक खेल रही लवलीना ने पूरा जोर लगाया लेकिन बुसेनाज के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं। भारतीय मुक्केबाज को 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लवलीना भले ही फाइनल में पहुंचने से चूक गईं, बावजूद इसके वह इतिहास रचने में सफल रहीं। वह अब ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बनीं। यही नहीं वह 125 साल के ओलंपिक इतिहास में असम की पहली एथलीट हैं, जिन्होंने पदक जीता है।

वतन वापसी के बाद सम्मान समारोह में लवलीना ने कहा था, ‘मैं घर वापस आकर बहुत खुश हूं। मुझे पता था कि भारत में लोग बहुत खुश होंगे लेकिन यहां वापस आने के बाद पहली बार इतना प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस तरह के और पदकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।’

Tags:    

Similar News