छत्तीसगढ़ में BJP हुई आक्रामक : कैंडल मार्च, निगम घेराव और बड़ा प्रदर्शन….बीजेपी ने अगस्त-सितंबर महीने की रणनीति बतायी…जानिये कब-कब भाजपा उतरेगी प्रदर्शन के लिए
रायपुर 10 अगस्त 2021। भाजपा अब चुनावी मिशन मोड में आ गयी है। बीजेपी बिल को लेकर राजधानी में ताकत दिखाने के बाद अब बीजेपी जल्द ही सड़कों पर उतरकर एक और बड़ा आंदोलन करने जा रही है। पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और पार्टी की अगली रणनीति का खुलासा किया।
भाजपा बिजली बिल की बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर राज्य सरकार को चौतरफा घेरने की तैयारी में है। भाजपा ने बिजली बिल की बढ़ोत्तरी के विरोध में कैंडल यात्रा निकालेगी, ये यात्रा 17 अगस्त को सभी वार्डों में आयोजित किया जायेंगा। बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विकास के काम अवरूद्ध हैं और राजधानी में ड्रग, चरस, गांजा और शराब का कारोबार चल रहा है, अब छत्तीसगढ़ धान का नहीं बल्कि चरस, गांजा, अफीम और ड्रग का कटोरा बन गया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संपत्ति कर आधा करने का वादा किया था, लेकिन आधा करने के बजाय संपत्ति कर बढाकर वसूला जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में सफाई और विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं, डेंगू का प्रकोप बढ़ा है, इन मुद्दों को लेकर 26 अगस्त को नगर निकम का भाजपा घेराव करेगी। रायपुर के सभी 10 जोन कार्यालय का घेराव बीजेपी करेगी। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में राजधानी के तमाम बड़े मुद्दों को लेकर बीजेपी एक बड़ा प्रदर्शन करेगी।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा रक्षा बंधन के दिन असहाय और निराश्रित महिलाओं को राखी बांधेगी और उन्हें सपोर्ट करेगी। भाजपा ने गणेश पूजा के लिए पूजा-पंडाल आयोजकों को छूट देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन हो, लेकिन साथ ही आस्था और सदभाव का त्योहार भी आयोजन होना चाहिये। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इतनी शर्तें लाद दी गयी है कि आयोजन ही संभव नहीं है और मूर्तिकारों के सामने आर्थिक संकट आ गया है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात कही है। वहीं शासन-प्रशासन से भी मामले में छूट देने का अनुरोध करेगी।
15 अगस्त भाजपा के कार्यकर्ता सभी वार्डों में झंडावंदन करेगे। अमृत महोत्सव के आयोजन के दौरान ठीक 11 बजे से राष्ट्रगान सामूहिक तौर पर गाया जायेगा। इस दौरान जो भी लोग जहां हैं, वहीं खड़े होकर झंडात्तोलन के बाद सभी लोग, आमजन, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गायेंगे।