Valentine Day 2026 : वैलेंटाइन डे से पहले ये पोस्टर का कैसा शोर: जहां दिखेंगे बाबू-सोना वहां टूटेगा कोना-कोना...

Valentine Day 2026 : बिहार में वैलेंटाइन डे से पहले ही पटना की सड़कों पर प्रेमी जोड़ों को धमकी देने वाले पोस्टर लग गए हैं, जिनमें सार्वजनिक जगहों पर दिखने पर पिटाई की चेतावनी दी गई है. इन पोस्टरों को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है आरजेडी ने इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए हमला बोला है, वही शहर में इन पोस्टरों की खूब चर्चा हो रहीं हैं.

Update: 2026-02-12 08:04 GMT

Valentine Day 2026 : वैलेंटाइन डे से पहले ये पोस्टर का कैसा शोर: जहां दिखेंगे बाबू-सोना वहां टूटेगा कोना-कोना...

Valentine Day 2026 : पटना : वैलेंटाइन डे में अभी दो दिन बाकी हैं लेकिन पटना की सड़कों पर प्रेमी जोड़ों के लिए धमकियों भरे पोस्टर पहले ही लग गए हैं. इन पोस्टरों पर साफ शब्दों में लिखा है जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना. इसका सीधा मतलब है कि अगर 14 फरवरी को कोई भी कपल पार्क या रेस्तरां में प्यार का इजहार करते हुए दिखा, तो उनकी खैर नहीं होगी और वहीं पर उनकी पिटाई की जाएगी.

 

पार्क में दिखे बाबू-सोना तो खैर नहीं

वैलेंटाइन डे से पहले पटना की सड़कों पर हिंदू शिवभवानी सेना ने चेतावनी भरे पोस्टर लगाए हैं. इन पोस्टरों में इस दिन को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए प्रेमी जोड़ों को हिदायत दी गई है. खास बात यह है कि पटना के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कई शहरों में भी इसी तरह के पोस्टर लगाकर विरोध जताया जा रहा है.

पटना में कई जगह पोस्टर

शहर के चौराहों पर लगे हिंदू शिवभवानी सेना के पोस्टरों ने खलबली मचा दिया है जिसमें साफ लिखा है जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना. संगठन ने वैलेंटाइन डे को लव जिहाद और अश्लीलता फैलाने वाला त्योहार बताते हुए इसे भारतीय संस्कृति का दुश्मन कहा है.

नियम तोड़ा तो खैर नहीं 

हिंदू शिवभवानी सेना ने वैलेंटाइन वीक को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए बड़ा ऐलान किया है. संगठन का कहना है कि चॉकलेट डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक होने वाले ये आयोजन अश्लीलता और लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी जोड़ा सार्वजनिक जगहों पर आपत्तिजनक स्थति या धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों में शामिल दिखा, तो उनके कार्यकर्ता लाठी-डंडों से उन्हें सबक सिखाएंगे. संगठन ने अपनी टीमें तैनात कर दी हैं जो दिन भर प्रेमी जोड़ों पर नजर रखेंगी.

पोस्टर के जरिए अपील खास अपील 

पोस्टरों के जरिए लोगों से यह भी अपील की गई है कि वैलेंटाइन डे मनाने के बजाय पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद करें. संगठन का कहना है कि इसी दिन हमारे सैनिकों ने आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी इसलिए इस दिन को जश्न के तौर पर नहीं बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके सम्मान में मनाना चाहिए.

आरजेडी का वार 

आरजेडी ने इन पोस्टरों की कड़ी निंदा करते हुए इसे बीजेपी की साजिश कहा है. प्रवक्ता एजाज अहमद ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उससे जुड़े संगठन सिर्फ नफरत फैलाना जानते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग नफरत के जरिए युवाओं के बीच डर पैदा कर रहे हैं और समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं आरजेडी के मुताबिक ये संगठन सिर्फ तोड़-फोड़ की राजनीति करना जानते हैं, समाज को जोड़ना नहीं.

Tags:    

Similar News