Patna Murder Video : पटना में सरेराह कत्ल : 23 सेकेंड में भांजे ने मामा पर किए 10 वार, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
Patna Murder Video : बिहार की राजधानी पटना में एक भांजे ने अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने महज 23 सेकेंड के भीतर चाकू से ताबड़तोड़ 10 वार किए, जिससे मामा की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.
Patna Murder Video : पटना में सरेराह कत्ल : 23 सेकेंड में भांजे ने मामा पर किए 10 वार, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
Patna Murder Video : पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज गुरुवार 12 फरवरी को एक भांजे ने बीच सड़क पर अपने बुजुर्ग मामा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी सरेराह हमला करता दिख रहा है. सरेआम हुई इस हत्या से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया.
पटना में सरेराह मामा की हत्या
इस खौफनाक वारदात में जान गंवाने वाले बुजुर्ग मामा की उम्र 62 साल थी जबकि हमला करने वाला भांजा महज 26 साल का है. CCTV फुटेज में दिख रहा है कि हमले से पहले दोनों सड़क पर बिल्कुल सामान्य तरीके से साथ चल रहे थे. करीब 10 सेकेंड तक साथ चलने के दौरान भांजे के हाव-भाव से जरा भी अंदाजा नहीं लग रहा था कि वह ऐसी वारदात करेगा, और मामा भी इस बात से पूरी तरह बेखबर थे.
अचानक गर्दन पर वार और चाकू की बरसात
सड़क पर साथ चलते हुए भांजे ने अचानक चाकू निकालकर मामा की गर्दन पर हमला कर दिया इसके बाद अगले 23 सेकेंड तक उसने रुकने का नाम नहीं लिया और बुजुर्ग मामा पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए. मामा जमीन पर गिरकर तड़पने लगे, फिर भी बेरहम भांजा उन पर लगातार हमला करता रहा.
राजद ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना
बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी ने अपने X हैंडल पर इस वारदात का वीडियो पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार को घेरा है. राजद ने तंज कसते हुए लिखा कि नीतीश सरकार के राज में हर गली-मोहल्ले में अपराध बढ़ गया है. अपराधी बेखौफ, पुलिस लाचार राजद ने पुलिस और सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पटना में खुलेआम हत्या हो रही है और अपराधी को कानून का कोई डर नहीं है. पोस्ट में यह भी कहा गया कि हत्यारा इतना बेफिक्र है कि वारदात के बाद उसे भागने की कोई जल्दी नहीं है.