नीतीश कुमार ने 4954 एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, पिछली बार मुस्लिम महिला डॉक्टर का हटा दिया था हिजाब, मचा था बड़ा बवाल

Patna ANM Appointment News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेश की 4954 ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (ANM) को नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे।

Update: 2026-04-08 06:52 GMT

नियुक्ति पत्र लिए एएनएम। इमेज-सोशल मीडिया

Nitish Kumar Handed over ANM Appointment letter: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रदेश की 4954 ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (ANM) को नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे। नियुक्त पत्र वितरण समारोह राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में हुआ। इतनी संख्या में एएनएम की नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित प्रक्रिया का हिस्सा थीं। इन्हें अब अंतिम रूप दिया गया है। एनडीए सरकार का उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है।

प्राथमिक चिकित्सा में एएनएम की अहम भूमिका

एएनएम स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ कही जाती हैं। ये टीकाकरण, प्रसव सेवाओं और प्राथमिक चिकित्सा में अहम भूमिका निभाती हैं। इतनी संख्या में एएनएम की नियुक्ति को स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। इससे सरकार न केवल रोजगार सृजित कर रही, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में भी मजबूत कदम उठा रही है।

आयुष डॉक्टरों के नियुक्ति पत्र वितरण में मचा था बवाल

इससे पहले दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटा था। पटना में ही आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब उन्होंने हटा दिया था। इस पर विपक्ष और तमाम मुस्लिम संगठनों ने काफी आलोचना की थी। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा था कि एक खास वीडियो क्लिप को विपक्षी पार्टियों द्वारा अनावश्यक रूप से नहीं उछाला जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए बहुत किया है। महिला डॉक्टर ने काफी दिनों तक ज्वाइन भी नहीं किया था। इतना ही नहीं वह अपने पति के साथ पटना छोड़कर बंगाल शिफ्ट हो गई थी।

मौलबी ने पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगने की कि थी मांग

देवबंदी मौलबी कारी इसहाक गोरा ने कहा था कि इसे देखकर केवल मेरा नहीं, पूरे देश की जनता का खून खौल उठा होगा। नीतीश एक कार्यक्रम में महिला के नकाब को खींचते हुए नजर आ रहे। आप एक ओर महिलाओं के सम्मान की बात करते और दूसरी ओर एक महिला का अपमान करते दिख रहे हैं। नीतीश कुमार को देश की महिलाओं से माफी मांगनी होगी। हालांकि, नीतीश कुमार ने माफी नहीं मांगी थी।

Tags:    

Similar News