Nitish Kumar Biography: एक इंजीनियर जो 10 बार बना मुख्यमंत्री, जानिए नीतीश कुमार का पूरा सफर
Nitish Kumar Biography: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के इकलौते ऐसे नेता है जिसने राज्य के पॉलिटिक्स में पहली बार 2 दशकों तक राज्य की सत्ता संभाली. उनका राजनीतिक जीवन बड़ा है रोमांचक भरा रहा है. नीतीश कुमार 6 बार सांसद, 10 बार मुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा जा रहे हैं. तो आईये जानते हैं नीतीश कुमार कैसे एक इंजीनियर से बिहार के सबसे बड़े नेता बने...
इमेज- AI जनरेटेड
बिहार की पॉलिटिक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक फैसले से हलचल मचा दी है. 10वी बार मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार का अगला कदम राज्यसभा चुनाव की तरफ है. उन्होंने 2 दशकों तक बिहार की राजनीति संभालने के छोड़कर केंद्र की राजनीति की ओर रूख किया है. बिहार की पॉलिटिक्स में पहली बार किसी नेता ने राज्य की सत्ता संभाली. उनका राजनीतिक जीवन बड़ा है रोमांचक भरा रहा है. नीतीश कुमार 6 बार सांसद, 10 बार मुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा जा रहे हैं. तो आईये जानते हैं नीतीश कुमार कैसे एक इंजीनियर से बिहार के सबसे बड़े नेता बने...
नीतीश कुमार का जीवन परिचय
नाम: नीतीश कुमार
जन्म: 1 मार्च 1951, बख्तियारपुर (पटना)
पिता: पिता स्व. कविराज राम लखन सिंह (स्वत्रंता सेनानी-आयुर्वेदिक वैद्य)
माता: परमेश्वरी देवी
पत्नी: मंजू कुमारी सिन्हा
पुत्र: निशांत कुमार
शिक्षा: NIT पटना, पहले (बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
पद- बिहार के मुख्यमंत्री
प्रमुख पद: बिहार के मुख्यमंत्री, भारत सरकार में रेल मंत्री , केंद्रीय कृषि मंत्री, केंद्रीय परिवहन मंत्री
नीतीश कुमार जन्म और परिवार
नीतीश कुमार का जन्म एक मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ. वर्तमान में उनकी उम्र 74 वर्ष है. उनके पिता कविराज राम लखन सिंह स्वत्रंता सेनानी और आयुर्वेदिक वैद्य थे. उनकी माता का नाम परमेश्वरी देवी था. उनके एक भाई सतीश कुमार और तीन बहनें उषा देवी, इंदु देवी और प्रभा हैं.
नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं?
नीतीश कुमार की शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई है. उसके बाद उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के बाद वे बिहार इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी करने लगे. लेकिन जयप्रकाश नारायण (जेपी) के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर शुरू हुए जेपी आंदोलन के बाद उनकी जिंदगी की दिशा बदल गयी और वो राजनीति में उतर आए.
नीतीश कुमार की पत्नी और बच्चे
नीतीश कुमार ने 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से शादी की थी. मंजू इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थीं और बिहार में सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम करती थीं. 2007 में उनका निधन हो गया. दोनों का एक बेटा निशांत कुमार है, जिसने बीआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर कैसे शुरू हुआ?
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर 1970 के दशक में शुरू हुआ था. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और बेरोजगार को लेकर बड़ा आंदोलन ( जेपी आंदोलन) चला था. जिसका नेतृत्व जयप्रकाश नारायण ने किया था. 1974 में नितीश कुमार भी इससे जुड़े और यहीं से उनकी सियासी एंट्री हुई.
पहली बार मुख्यमंत्री कब बने
नीतीश कुमार साल 1977 में पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव लड़े. जिसमे उन्हें हार मिली. साल 1985 में उन्हें सफलता मिली और विधानसभा के सदस्य (MLA) बने. उसके बाद 1989 में लोकसभा सांसद बने. यहाँ से उनका राजनीती सफर अगर बढ़ता गया. वे 6 बार सांसद रहे. इसके बाद केंद्र में दो बार रेल मंत्री से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री जैसे बड़े पदों पर रहे. 3 मार्च साल 2000 को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे. हालाँकि 7 दिन में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. नीतीश कुमार ने शरद यादव और जॉर्ज फर्नांडिस के साथ मिलकर 30 अक्टूबर 2003 को अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) बनाई. वहीँ, साल 2024 में NDA के साथ सरकार बनाकर मुख्यमंत्री बने.
कब कब किन पदों पर रहे नीतीश कुमार
साल 1985 में पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य बने.
1989 से लेकर 2005 तक में लोकसभा सांसद रहे
साल 1998 और 1999 में केंद्र सरकार में दो बार रेल मंत्री बने.
साल 1999 में केंद्रीय कृषि मंत्री बने.
3 मार्च 2000 को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने.
साल 2001 में केंद्रीय रेल मंत्री की कुर्सी संभाली.
साल 2004 में सड़क परिवहन मंत्री
2006 में पहली बार बिहार विधान परिषद के सदस्य
नीतीश कुमार कब-कब मुख्यमंत्री रहे
पहली बार- 3 मार्च, 2000 से लेकर 10 मार्च 2000 तक
दूसरी बार- 24 नवंबर, 2005 से 25 नवंबर 2010 तक
तीसरी बार- 26 नवंबर, 2010 से लेकर 19 मई 2014 तक
चौथी बार- 22 फरवरी, 2015 से लेकर 19 नवंबर 2015 तक
पांचवी बार- 20 नवंबर, 2015 से 26 जुलाई, 2017 तक
छठवीं बार- 27 जुलाई, 2017 से 12 नवंबर 2020 तक
सांतवी बार- 16 नवंबर, 2020 से 9 अगस्त 2022 तक
आठवीं बार- 10 अगस्त, 2022 से 28 जनवरी, 2024 तक
नौवीं बार- 28 जनवरी, 2024 से लेकर 19 नवंबर, 2025 तक
दसवीं बार- 20 नवंबर 2025 से वर्तमान में हैं.
नीतीश कुमार की कूल संपत्ति कितनी है
2024 के विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 1,64,82,719 रुपये है. वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी कुल आय 4,92,810 रुपये दर्ज हुई. चल संपत्ति 16,82,719 रुपये है, जिसमें 2015 मॉडल फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार, एसी, ट्रेडमिल, एक्सरसाइज साइकिल और वॉशिंग मशीन जैसी चीजें शामिल हैं. अचल संपत्ति अब केवल एक ही है दिल्ली में स्थित 1000 स्क्वायर फीट का फ्लैट, जिसकी मौजूदा कीमत 1,48,00,000 रुपये बताई गई है। 2004 में इसकी कीमत 11,69,000 रुपये दर्ज थी.