Bihar MP List 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर देखिये विजेताओं की लिस्ट

Bihar MP List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी हो चुके हैं. एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है. लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से एनडीए को 30 सीटें मिलीं हैं. इंडिया गठबंधन को 9 सीटें और निर्दलीय को एक सीट पर जीत हासिल हुई

Update: 2024-06-05 11:56 GMT
Bihar MP List 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर देखिये विजेताओं की लिस्ट
  • whatsapp icon

Bihar MP List 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी हो चुके हैं. एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है. लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से एनडीए को 30 सीटें मिलीं हैं. इंडिया गठबंधन को 9 सीटें और निर्दलीय को एक सीट पर जीत हासिल हुई. जबकि  2019 के लोकसभा चुनाव में 39 सीटें एनडीए खाते में आई थीं.

बिहार एनडीए में बीजेपी को 12, जनता दल यूनाइटेड को 12, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 1 सीट पर मिली है.  इधर बिहार इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को 3, राजद को चार और भाकपा माले को दो सीटों मिली हैं. बिहार में इस बार जेडीयू  को अच्छी सफलता मिली है. वहीँ चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने अपनी सारी सीटों पर जीत हासिल की है.

बिहार में कुछ प्रत्याशियों बे जीत जीत हासिल की है. मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव, झंझारपुर लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल, मुंगेर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, हाजीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान, बांका से एनडीए के गिरधारी यादव, पूर्णिया हॉट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, मुजफ्फरपुर से बीजेपी के राजभूषण निषाद, वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा की वीणा देवी और सुपौल लोकसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत को भारी मतों से जीत मिली. नीचे देखें किस सीट से कौन उम्मीदवार जीता. 

बिहार के 40 सीटों के सांसदों की सूची 

1. अररिया लोकसभा सीट -  प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) - 6,00,146 वोट 

2. आरा -  सुदामा प्रसाद (कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ,मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट, लिबरेशन) - 4,69,574 वोट

3. औरंगाबाद - अभय कुशवाहा (राजद) - 4,65,567 वोट 

4. बांका - गिरधारी यादव (जदयू) - 5,06,678 वोट

5. बेगूसराय - गिरिराज सिंह (भाजपा) - 6,49,331 वोट

6. भागलपुर - अजय कुमार मंडल (जदयू) 5,36,031 वोट

7. बक्सर - सुधाकर सिंह (राजद) 4,38,345 वोट

8. दरभंगा - गोपाल जी ठाकुर (भाजपा) 5,66,630 वोट

9. गया - जीतन राम मांझी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) 4,94,960 वोट

10. गोपालगंज - डॉ आलोक कुमार सुमन (जदयू) 5,11,866 वोट

11. हाजीपुर - चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी) - 6,15,718 वोट

12. जहानाबाद - सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद) - 4,43,035 वोट

13. जमुई -अरुण भारती (लोक जनशक्ति पार्टी) - 5,09,046 वोट

14. झंझारपुर - रामप्रीत मंडल (जदयू) - 5,33,032 वोट

15. काराकाट - राजा राम सिंह (सीपीआई, एमएल) - 3,80,581 वोट

16. कटिहार - तारिक अनवर (कांग्रेस) - 5,67,092 वोट

17. खगरिया - राजेश वर्मा (लोक जनशक्ति पार्टी) - 5,38,657 वोट

18. किशनगंज - मोहम्मद जावेद (कांग्रेस) - 4,02,850 वोट

19. मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव (जदयू) - 6,40,649 वोट

20. मधुबनी - अशोक कुमार यादव (भाजपा) - 5,53,428 वोट

21. महाराजगंज - जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा) - 5,29,533 वोट

22. मुंगेर - राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​लल्लन सिंह (जदयू) - 5,50,146 वोट

23. मुजफ्फरपुर - राज भूषण निषाद (भाजपा) - 6,19,749 वोट

24. नालंदा - कौशलेंद्र कुमार(जदयू) - 5,59,422 वोट

25. नवादा - विवेक ठाकुर (भाजपा) - 4,10,608 वोट

26. पश्चिम चंपारण - डॉ. संजय जयसवाल (भाजपा) - 5,80,421 वोट

27. पाटलिपुत्र - मीसा भारती (राजद) - 6,13,283 वोट

28. पटना साहिब - रविशंकर प्रसाद (भाजपा) - 5,88,270 वोट

29. पूर्णिया - पप्पू यादव (निर्दलीय) - 5,67,556 वोट

30. पूर्वी चम्पारण - राधा मोहन सिंह (भाजपा) - 5,42,193 वोट

31. समस्तीपुर - शाम्भवी (लोक जनशक्ति पार्टी) - 5,79,786 वोट

32. सारण - राजीव प्रताप रूडी (भाजपा) - 4,71,752 वोट

33. सासाराम - मनोज कुमार (कांग्रेस) - 5,13,004 वोट

34. शिवहर - श्रीमती लवली आनंद (जदयू) - 4,76,612 वोट

35. सीतामढ़ी - देवेश चंद्र ठाकुर (जदयू) - 5,15,719 वोट

36. सिवान - विजयालक्ष्मी देवी (जदयू) - 3,86,508 वोट

37. सुपौल - दिलेश्वर कामैत (जदयू) - 5,95,038 वोट

38. उजियारपुर - नित्यानंद राय (भाजपा) 5,15,965 वोट

39. वैशाली - वीणा देवी (लोक जनशक्ति पार्टी) - 5,67,043 वोट

40. वाल्मीकि नगर - सुनील कुमार (जदयू) 5,23,422 वोट   


Full View

Tags:    

Similar News