देखें वीडियो: जिंदा ही निगल गया नीलगाय को अजगर ... रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम के छूटे पसीने...
हल्द्वानी 24 अक्टूबर 2021. उत्तराखंड में नीलगाय और अजगर का वीडियो वायरल हुआ है। जहां एक अजगर ने नीलगाय को जकड़ रखा है। अजगर एक विशाल नीलगाय को निगल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी नीलगाय अजगर के मुंह में है और आधी को जकड़ रखा है। अजगर लगातार गाय को निगलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में ये पूरा वाकया कैद हो गया। वीडियो नैनीताल जिले के हल्द्वानी का बताया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि ये अजगर लंबे समय से इसी इलाके में रेंग रहा था। अजगर की लंबाई 20 से 25 फीट बताई जा रही है। देखिए ये शॉकिंग वीडियो।
इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए निरंजन दुबे नाम के एक यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है, जहां एक अजगर नीलगाय को निगल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी नीलगाय अजगर के पेट में जबकि आधी उसके मुंह से बाहर, जिसे अजगर लगातार खाने की कोशिश कर रहा। यहां तक आस-पास इंसानों की मौजूदगी का भी अजगर पर कोई असर नहीं हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना हल्द्वानी के बजवालपुर गांव के पास की है। ये इलाका पूरी तरह से रिहायशी इलाका है। इस घटना की जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दी गई तो विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नीलगाय के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन चलाया, लेकिन अजगर के पेट से नीलगाय को निकाल पाना मुश्किल था, इसलिए उसे वहीं छोड़ा गया है और विभाग की टीम उस अजगर की मूवमेंट पर नजर रख रही है।
फॉरेस्ट विभाग की टीम के फॉरेस्ट रेंजर उमेश आर्या ने बताया कि अजगर की लंबाई 20 से 25 फीट थी। वहीं गांववालों ने बताया है कि ये अजगर काफी लंबे समय से उसी इलाके में घूमता रहता है। उमेश आर्या ने बताया कि जब तक अजगर गाय को पूरी तरह से नहीं निगल लेता, तब तक उसे कहीं शिफ्ट करना ठीक नहीं, इसलिए उसे इसी जगह पर छोड़ा गया है। साथ ही, उसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।