Vishnudeo Sai Cabinet: विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक: करीब 3 महीने बाद होने जा रही है राज्‍य कैबिनेट की बैठक

Vishnudeo Sai Cabinet: छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक प्रस्‍तावित की गई है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

Update: 2024-06-17 15:34 GMT
Vishnudeo Sai Cabinet: विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक: करीब 3 महीने बाद होने जा रही है राज्‍य कैबिनेट की बैठक
  • whatsapp icon

Vishnudeo Sai Cabinet: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी।

इससे पहले राज्‍य कैबिनेट की बैठक 6 मार्च को हुई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इसकी वजह से राज्‍य कैबिनेट की एक भी बैठक नहीं हुई। करीब 3 महीने बाद हो जा रही कैबिनेट की इस बैठक में सरकार बड़े फैसले ले सकती है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने विधेयकों के साथ ही अन्‍य सदन में अन्‍य सरकारी कामकाज पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि राज्‍य सरकार नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया में बदलाव पर भी विचार कर सकती है।

Tags:    

Similar News