अस्पताल के कर्मचारी ने महिला के साथ किया बलात्कार... घर घुसकर की मारपीट फिर बनाया हवस का शिकार

Update: 2021-11-01 08:19 GMT

बिलासपुर 1 नवम्बर 2021। परिचित अस्पताल कर्मी ने महिला के पति के घर पर न रहने पर विवाहिता के साथ घर मे घुस कर मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय विवाहिता इलाज के लिये बहतराई स्थित प्रथम हास्पिटल गई थी। इस दौरान अस्पताल में काम करने वाले सोना दुला थाना अकलतरा क्षेत्र निवासी विजय पटेल से विवाहिता का परिचय हो गया। विवाहिता के घर भी परिचय के चलते एक दो बार युवक आया था। 29 अक्टूबर की रात युवक विवाहिता के घर पहुँचा और महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

दूसरे दिन पति के आने पर महिला ने पति को इसकी जानकारी दी और दोनो पति पत्नी ने कोनी थाना पहुँच कर एफआईआर दर्ज करवाई गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपी अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

Similar News