शिक्षक की मिली लाश: स्कूल से वापस लौट रहे टीचर का फंदे पर लटके मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2022-04-09 11:09 GMT

गरियाबंद 9 अप्रैल 2022। स्कूल से वापस लौट रहे शिक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शिक्षक ने स्कूल से वापस लौटते समय आत्महत्या कर ली। सड़क किनारे शिक्षक की पेड़ पर से लटकती लाश मिली है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पांडुका थाना क्षेत्र के खट्टी गांव में 36 वर्षीय पूनम ध्रुव प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे। वे बेन्द्री गांव के निवासी थे। कल वह स्कूल जाने के लिए निकले थे पर देर रात तक वापस नही आये। वापस नही आने से उनके घर वालो ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल में पता करने पर पता चला कि शिक्षक पूनम ध्रुव स्कूल तो आये थे पर छुट्टी के बाद घर के लिए वापस लौट गए।

जिसके बाद तलाश कर रहे उनके परिजनों को उनकी लाश कुम्हारपारा के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकती मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पहुँच कर लाश पेड़ से उतारी और तलाशी ली,पर कोई भी सोसाइड नोट शिक्षक के पास से नही मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिक्षक के फाँसी लगाने के कारणों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News