CG News: कलेक्टर के निरीक्षण में डॉक्टर, स्टाफ गायब मिले, 10 डॉक्टरों समेत 22 को नोटिस जारी

Update: 2022-07-22 06:54 GMT

मुंगेली। मुंगेली कलेक्टर कल शाम जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुँचे। इस दौरान उन्हें वहां ड्यूटी से दस डॉक्टर व 12 अन्य स्टाफ नदारद मिले। जिसके बाद उनके निर्देश पर डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया हैं।

कल शाम 6 बजे के बाद कलेक्टर राहुल देव जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुँच गए। वहां पहुँच कर उन्होंने सबसे पहले अस्पताल का उपस्थिति पंजी मंगवा कर चेक किया। जिसमें उन्हें पता चला कि शाम को 11 डॉक्टरों की ड्यूटी अस्पताल में हैं। पर उनमें से एक ही डॉक्टर उपस्थित है। जबकि 10 अन्य गायब है। साथ ही उन्हें 12 अन्य मेडिकल स्टाफ भी ड्यूटी से गायब मिले। कलेक्टर ने इसके लिए नाराजगी जताते हुए पूछताछ किया। जिसमें पता चला कि अधिकांश स्टाफ बाहर से आना जाना करते हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि एसा बिल्कुल नही चलेगा। जिले में शासन ने इतना खर्चा कर अस्पताल बनाया हैं। और इतना बड़ा सेटअप देकर रखा हैं और डॉक्टरों की पदस्थापना की है। तो इसलिए कि ग्रामीण अंचलों से आये जनता को इलाज के लिए भटकना न पड़े। उसके बाद भी डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं जिससे संसाधन होने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का सर्वथा अभाव हो जाता है। और जनता को इलाज के लिए तरसना पड़ता हैं।

कलेक्टर ने नोटिस जारी कर सभी डॉक्टरों से जवाब लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद सीएमएचओ ने ड्यूटी से गायब दस डॉक्टरों व अन्य 12 स्टाफ को नोटिस जारी कर आज स्वयं के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। जवाब सन्तुष्टिजनक नही पाएं जाने पर कार्यवाही की बात कही हैं।

Tags:    

Similar News