Raipur News: रिम्स अस्पताल में लगी आग, मचा हड़कंप, मरीजों को निकाला गया अस्पताल के बाहर...

Update: 2023-06-21 06:47 GMT

रायपुर। राजधानी के रिम्स अस्पताल में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की चौथी मंजिल में लगी। आग अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी। हांलाकि अच्छी बात ये रही कि आगजनी की घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर हसौद थाना, नया रायपुर रोड स्थित ग्राम गोढ़ी स्थित रिम्स अस्पताल है। आज सुबह अचानक अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही अस्पताल में फैली तो मरीजों में हड़कंप मच गया। आगजनी की सूचना के बाद अस्पताल के कई मरीज बाहर आ गए।

इधर अस्पताल प्रबंधन ने आगजनी की सूचना दमकल और पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। सभी सुरक्षित है। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News