Mahasamund News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के नाम राष्‍ट्रीय स्‍तर पर दर्ज हुई यह बड़ी उपलब्धि

samudayik svasthy kendr bagabahara

Update: 2023-07-09 07:39 GMT
Mahasamund News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के नाम राष्‍ट्रीय स्‍तर पर दर्ज हुई यह बड़ी उपलब्धि
  • whatsapp icon

महासमुंद। स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के मामले में छत्‍तीसगढ़ के नाम पर बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर छाईं छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं। महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा "राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र" प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ने विभिन्न मानकों में 100 में से 85.1 अंक प्राप्त किए।

इस सूची में जांजगीर के जरवे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी नाम है। इसे 81.7 प्रतिशत अंक प्राप्‍त हुए हैं। इसी तरह बस्‍तर जिला की एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 75.3 प्रतिशत अंक मिले हैं।



 



 


Tags:    

Similar News