बीएन गोल्ड चिटफंड कम्पनी के द्वारा धोखाधड़ी के मामले मे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया जीपीएम...

Update: 2021-12-17 14:53 GMT

जीपीएम 17 दिसम्बर 2021। बीएन गोल्ड चिटफंड ठगी मामले के फरार आरोपी को जीपीएम पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जीपीएम लेकर पहुँची हैं। उक्त कम्पनी लोगो से 5 साल में रकम दुगुनी करने व जमीन देने का झांसा दे कर आफिस बन्द कर फरार हो गयी थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार थाना पेंड्रा में दिनांक 5 फरवरी 2017 को प्रार्थी श्रीराम मरावी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि बीएन गोल्ड कम्पनी के द्वारा 3600 रुपये प्रतिवर्ष लगातार 5 वर्षो तक यह झांसा दे कर जमा करवाई गई थी कि परिपक्वता अवधि पर 27000 रुपये की राशि मिलेगी। लेकिन राशि नही मिलने पर आरोपी बेचू गन्धर्व व अन्य आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद बेचू गन्धर्व को जेल भेजा गया था। तथा 173/8 (जा. फौ.) के तहत चालान पेश कर अन्य फरार 7 आरोपियों की तलाश जारी थी। दो फरार आरोपी गुरविंदर सिंह संधू व सचिन डामोर को 4 दिसम्बर को महासमुन्द से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाया गया था।

प्रकरण के एक फरार आरोपी अनिल कुमार शर्मा पिता विकास तिलक राज शर्मा निवासी बीटी कावड़े नगर पुणे का पता चलने पर जीपीएम पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल से आदेश व मार्गदर्शन प्राप्त कर एडिशनल एसपी अर्चना झा ने अपने निर्देशन में टीम बना कर उचित दिशा निर्देश देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने भेजा। आरोपी को आज दिनांक को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जीपीएम पहुँची। तथा आरोपी को बिलासपुर सत्र न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

Similar News