IED ब्लास्ट: चार जवान घायल, सर्चिंग के लिए निकले थे जवान.....

Update: 2022-02-08 12:02 GMT

बीजापुर 8 फरवरी 2022। आवापल्ली मार्ग पर हुए आईईडी ब्लास्ट में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज सीआरपीएफ-153 बीएन के जवान सर्चिंग में निकले हुए थे। इस दौरान चिन्तकोडपाल टी पॉइंट और मुरकीनार के बीच मुख्य मार्ग से 100 मीटर अंदर आवापल्ली मार्ग में आईईडी ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट में सर्चिंग में निकले चार जवान घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। घायल जवानों में डिप्टी कमांडेंट पलवान विश्वास, एएसआई सदा शिव यादव, हेड कॉन्स्टेबल राजीव रंजन, कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश शामिल है।

Tags:    

Similar News