हिस्ट्रीशीटर ने बदला काम... मरीन ड्राइव के पास नशीली गोलियां बेचते पुलिस ने पकड़ा, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी हो चुकी है कार्रवाई

Update: 2021-10-18 11:50 GMT

रायपुर, 18 अक्टूबर 2021। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर को नशीली गोलियों के साथ पकड़ा है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में दो दर्जन से ज्यादा केस हैं और रायपुर के साथ-साथ महासमुंद पुलिस भी निगरानी करती है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। तेलीबांधा पुलिस को खबर मिली कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून एनएसए के तहत जेल से छूटने के बाद अजय मोटवानी उर्फ अज्जू नशीली गोलियां बेच रहा है। फिलहाल वह मरीन ड्राइव एरिया में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित निट्राजेपम-10 बेच रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ा। उसकी तलाशी में 990 गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने उससे इतनी संख्या में प्रतिबंधित दवा रखने के लिए दस्तावेज मांगे तो हिस्ट्रीशीटर कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। बता दें कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले तेलीबांधा, सिविल लाइन, टिकरापारा, न्यू राजेंद्र नगर, गुढ़ियारी के साथ ही महासमुंद में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहति अन्य मामले मिलाकर 29 केस दर्ज हो चुके हैं।

Similar News