सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने किया जेल प्रहरी पर हमला, महिला प्रहरी हुई घायल
रायपुर। सेंट्रल जेल में एक महिला कैदी ने महिला जेल प्रहरी पर हमला कर दिया। हमलें में महिला जेल प्रहरी का हाथ टूट गया है। महिला कैदी एनडीपीएस के मामलें में विचाराधीन बंदी थी। महिला बंदी के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में गंज थाना में अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोनिका सचदेव नाम की महिला बंदी को कुछ दिनों पहले ही एनडीपीएस के मामलें में जेल दाखिल किया गया था। बीती रात बैरकों के निरीक्षण के दौरान महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा पर महिला बंदी मोनिका सचदेव ने हमला कर दिया। हमले में जेल प्रहरी का हाथ टूट गया और शरीर मे और भी चोटे आयी। किसी तरह दोनों को अलग किया गया। फिर गंज थाने में महिला बंदी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट व गाली गलौच का अपराध दर्ज किया गया है।