Dhamatari News: अस्पताल से लौट रही मितानिन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हुई मौत, दो घायल...

Update: 2023-11-21 08:46 GMT

धमतरी। अस्पताल से लौट रहे मितानिन को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मितानिन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आकर दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सलोनी के भाटापारा निवासी लताबाई मितानिन का कार्य करती है। आज वह उमेंद्र राम मंडावी के साथ बाइक में सवार होकर केरेगांव अस्पताल गई थीm उनके साथ जागेश्वरी ओटी गई हुई थी। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर अस्पताल गए थे

वहां से वापसी के दौरान नगरी–धमतरी मुख्य मार्ग पर केरेगांव थाना के पास एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मितानिन लताबाई कुचला गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक चालक उमेंद्र राम मंडावी व जागेश्वरी ओटी घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जागेश्वरी ओटी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही उमेंद्र राम मंडावी को मामूली चोटे आई है।

Tags:    

Similar News